Responsive Scrollable Menu

PM Kisan 22nd Installment : अन्नदाताओं के लिए हैप्पी रहेगी इस बार की होली! इतने किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपए, जारी हुई लिस्ट

New Delhi : Uttar Pradesh के बाराबंकी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त होली से पहले जारी होने की संभावना है। जिले के 3,93,019 पात्र किसानों को 2,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से मिलेगी।

Continue reading on the app

Indian Overseas Bank में बड़ा बवाल, Strike से पहले Officers का दफ्तर सील करने का आरोप

बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर हलचल बढ़ती दिख रही है। इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों के संगठन आईओबीओए ने 2 मार्च को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह कदम कथित तौर पर प्रबंधन द्वारा लागू की जा रही निगरानी व्यवस्था और कार्यस्थल की नई नीतियों के विरोध में उठाया गया है।

इस निर्णय को एआईबीओसी का भी समर्थन मिला है। महासंघ का कहना है कि हालिया घटनाक्रम कार्य संस्कृति में गंभीर और चिंताजनक बदलाव की ओर इशारा करता है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों को जबरन देर तक बैठने के लिए बाध्य किया जा रहा है, दिन खत्म होने पर एकतरफा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और पेशेवर स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

बता दें कि संगठन ने पहले भी कई बार प्रबंधन को ज्ञापन देकर मनोबल, मानसिक स्वास्थ्य और संस्थागत कामकाज पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि मौजूद जानकारी के अनुसार इन मुद्दों पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन की सूचना देने के बाद एसोसिएशन के दफ्तर को बंद कर दिया गया और पदाधिकारियों को प्रवेश से रोका गया, जिसे महासंघ ने ‘दमनात्मक’ कदम बताया है। बयान में कहा गया कि यह ट्रेड यूनियन अधिकारों और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों की व्यवस्था पर सीधा हमला है।

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और एनपीए जैसे परिसंपत्ति गुणवत्ता संकेतकों में सुधार देखने को मिला। संगठन का कहना है कि अधिकारियों की मेहनत के बावजूद भरोसे पर आधारित प्रशासन की जगह कठोर नियंत्रण लागू किए जा रहे हैं।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में मानवीय कार्य समय की बहाली, कुछ एचआर प्रावधानों की वापसी, पारदर्शी प्रशासन, पर्याप्त भर्ती और अवकाश स्वीकृति में कथित मनमानी रोक शामिल हैं।

आंदोलन की रूपरेखा के तहत 23 फरवरी को क्षेत्रीय केंद्रों पर प्रदर्शन, 26 फरवरी को धरना और अंत में 2 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की योजना बनाई गई है। बैंकिंग सेवाओं पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल प्रबंधन और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बॉलर

Varun Chakaravarthy record: वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. Mon, 23 Feb 2026 00:02:17 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War Update: 3 बजते ही ईरान ने पलटी बाजी! Trump का 10 दिन का अल्टीमेटम? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T21:30:07+00:00

Israel-Iran War Update: क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध? | Trump & Khamenei | News18 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T21:00:26+00:00

Bangladesh New PM: 2 बजते ही तारिक रहमान के भारत पर 5 बड़े ऐलान? | PM Modi | Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T20:30:01+00:00

Gold Silver Price Update : 1 बजते ही सोना-चांदी में भारी उछाल! | Gold Silver Price Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers