Responsive Scrollable Menu

दिल्ली से नोएडा और पुणे तक… देश के सबसे चर्चित लग्जरी कार हादसे, कब‑कैसे रईसजादों ने लील ली जिंदगियां

दिल्ली से नोएडा और पुणे तक, हैदराबाद की फेरारी टक्कर से लेकर दिल्ली के बीएमडब्ल्यू और पुणे के पोर्शे मामलों तक लग्ज़री गाड़ियों के तेज़ रफ्तार हादसों ने सड़क सुरक्षा, जांच और जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.

Continue reading on the app

Supreme Court के फैसले के बाद Donald Trump का बड़ा एक्शन, 15% Global Tariff लगाने का संकेत

अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संकेत दिया कि वह वैश्विक आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहे हैं। यह फैसला ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत का वैश्विक शुल्क लागू करने की घोषणा की थी।

बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद शुरू हुआ। अदालत ने कहा कि 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत राष्ट्रपति को व्यापक शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। छह-तीन के बहुमत से दिए गए फैसले में अदालत ने ट्रंप द्वारा लगाए गए तथाकथित “पारस्परिक” शुल्कों को असंवैधानिक बताया।

इसके तुरंत बाद ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत वैश्विक आयात कर लागू करने की घोषणा की, जिसे कांग्रेस की मंजूरी के बिना लागू किया जा सकता है। हालांकि यह प्रावधान सीमित अवधि के लिए ही प्रभावी रहेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार अब 15 प्रतिशत वैश्विक शुल्क लागू होने पर भारत पर प्रभाव सीमित रह सकता है। पिछले वर्ष भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क लगाया गया था, जिसे बाद में रूसी तेल आयात के मुद्दे पर बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था। फरवरी 2026 में दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बनने के बाद यह दर घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई थी।

अगर नया 15 प्रतिशत वैश्विक शुल्क लागू होता है तो भारत की प्रभावी दर करीब 18.5 प्रतिशत के आसपास रह सकती है, जो हालिया समझौते से बहुत अलग नहीं मानी जा रही है।

ट्रंप ने अदालत के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस निर्णय से निराश हैं। उन्होंने बहुमत के खिलाफ फैसला देने वाले न्यायाधीशों की आलोचना की, जबकि असहमति जताने वाले न्यायाधीशों की खुलकर सराहना की।

गौरतलब है कि वैश्विक व्यापार पहले ही कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में अमेरिका की नई शुल्क नीति से बाजारों में अनिश्चितता बढ़ सकती है। व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में यह स्पष्ट होगा कि नया प्रस्तावित शुल्क कितनी तेजी से लागू होता है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है। फिलहाल दुनिया की नजर वाशिंगटन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा छक्के, भारत का रिकॉर्ड भी टूटा... जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच में रिकॉर्डबुक हुई तहस-नहस

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup Match Records: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात हुई. वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. शिमरन हेटमायर की 85 रन की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस्ते हुए उसकी पारी को 17.4 ओवर में 147 रन पर ही समेट दिया. Mon, 23 Feb 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

Pakistan Air Strike on Afghanistan: 3 बजते ही अफगान बॉर्डर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक शुरू ? | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:10+00:00

Delhi Mumbai Expressway पर बड़ा हादसा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:15:00+00:00

Lord Mandelson arrested on suspicion of misconduct in public office | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:30:19+00:00

इलाज मांगने पहुंची महिला को पड़े थप्पड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T21:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers