ड्रोन हमलों से दहला मॉस्को, चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद, एक घंटे में गिराए 11 यूक्रेनी ड्रोन
रूस की राजधानी मॉस्को के आसमान में रविवार को एक बार फिर तनाव देखने को मिला. यूक्रेनी ड्रोनों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर के सभी चारों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को पूरी तरह बंद कर दिया है. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वायु रक्षा बलों (Air Defence) ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 11 ड्रोनों को एक-एक करके मार गिराया है. दोपहर करीब 4 बजे तक ये सभी ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए गए.
इन एयरपोर्ट्स पर पड़ा असर
रूसी नागरिक उड्डयन एजेंसी 'रोसावियात्सिया' ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से निम्नलिखित एयरपोर्ट्स पर पाबंदियां लगाई गई हैं.
- डोमोडेडोवो (Domodedovo)
- वनुकोवो (Vnukovo)
- ज़ुकोवस्की (Zhukovsky)
- शेरेमेतयेवो (Sheremetyevo)
इन एयरपोर्ट्स को बंद किए जाने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है और कई उड़ानों के रास्ते बदल दिए गए हैं. प्रशासन ने कहा है कि जब तक सुरक्षा पूरी तरह पक्की नहीं हो जाती, पाबंदियां जारी रहेंगी.
जंग के चार साल और बढ़ता तनाव
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 24 फरवरी को चार साल पूरे होने वाले हैं. रूस का दावा है कि यूक्रेन अब नियमित रूप से मॉस्को सहित उसके अलग-अलग राज्यों को निशाना बना रहा है. वहीं दूसरी तरफ, रूस भी यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोनों से लगातार हमले कर रहा है. राजधानी मॉस्को, जो कभी इस युद्ध से काफी दूर मानी जाती थी, अब बार-बार होने वाले इन ड्रोन हमलों की वजह से अलर्ट पर रहती है.
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर याद आए मटुकनाथ-जूली, मुजफ्फरपुर में आधी उम्र की टीचर पर दिल हार बैठे 4 बच्चों के पिता, रचाई शादी
गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल चालू, क्षमता बढ़कर 13.1 मिलियन हुई, नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी मजबूत…
गुवाहाटी: गोपीनाथ बारदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LGBIA) के नए टर्मिनल का आज शाम कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो गया, जिससे सालाना पैसेंजर क्षमता 13.1 मिलियन तक पहुंच गई। यह विस्तार गुवाहाटी को भारत के स्ट्रेटेजिक नॉर्थ-ईस्ट इलाके से साउथ और साउथ-ईस्ट एशिया तक जोड़ने वाले मुख्य एविएशन हब के रूप में मजबूती देता है। रिकॉर्ड समय में …
The post गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल चालू, क्षमता बढ़कर 13.1 मिलियन हुई, नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी मजबूत… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar



















