Responsive Scrollable Menu

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका की 'तिकड़ी' ने खेली तूफानी पारियां, भारत को 188 रन का टारगेट

अहमदाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत के साथ सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।

Continue reading on the app

पित्रोदा बोले भारत का टैलेंट दूसरों की सेवा के लिए:कहा- देश का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं, भाजपा बोली- झूठ बोलकर देश का मजाक उड़ाया

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा ने दावा किया कि भारत ने दूसरों की सेवा के लिए 'रॉ' टैलेंट तैयार किया। एक यू ट्यूब चैनल को इंटरव्यू में भारत के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर सैम ने कहा कि यह 'शर्म की बात है कि 1.5 अरब लोगों वाले देश का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है।' बयान पर BJP ने कहा कि सैम ने एक बार फिर झूठ बोलकर भारत का मजाक उड़ाया है। भारत ने ग्लोबल लेवल के टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट नहीं बनाए सैम पित्रोदा ने कहा कि हमने बहुत सारा युवा टैलेंट पैदा किया, लेकिन वह रॉ है। इस टैलेंट से आखिरकार दुनिया भर की मल्टीनेशनल कंपनियों को उनकी प्रोग्रामिंग, बैंकिंग, लीगल सिस्टम, इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने अपने खुद के ग्लोबल लेवल के टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट नहीं बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इस टैलेंट का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिए किया गया है। पित्रोदा ने कहा कि न तो हमने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया है, न ही हमने माइक्रोसॉफ्ट जैसी कोई बड़ी कंपनी शुरू की है। हमने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम भी नहीं बनाया है। भाजपा ने गिनाए घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम सैम के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस के मुख्य सलाहकार पित्रोदा मैदान में आए हैं और उनका यह फिर से भारत की आलोचना करने का एजेंडा है। पूनावाला ने कहा, अंकल सैम झूठ बोलकर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे कि यह शर्म की बात है कि भारत ने मोबाइल फोन के लिए अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तक विकसित नहीं किया। उन्होंने पित्रोदा के बयान का जवाब देते हुए भारत में विकसित ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे बॉस लीनक्स, माया ओएस, प्राइमओएस, भारओएस, इंडस ओएस और नेक्स्टक्वांटमओएस का उदाहरण दिया। चाहे वह हमारा UPI हो या आत्मनिर्भर वैक्सीन या ऑपरेशन सिंदूर या यह कहना कि इकॉनमी खत्म हो गई है जबकि हम 8% ग्रोथ दे रहे हैं! कांग्रेस भारत से नफरत करती है। पूनावाला ने दावा किया कि कांग्रेस का एकमात्र मिशन झूठ बोलकर भारत को नीचा दिखाना है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें: सैम पित्रोदा ने कहा- पाकिस्तान में मुझे घर जैसा लगा:नेपाल-बांग्लादेश में भी विदेश जैसा नहीं लगता, भारत पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत करे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 19 सितंबर 2025 को भी विवादास्पद बयान दिया। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी IANS को दिए एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा- 'मैं पाकिस्तान गया। मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ।' उन्होंने नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक की तारीफ की है। कहा- 'मैं बांग्लादेश गया, नेपाल गया, मुझे वहां भी घर जैसा महसूस होता है। मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं विदेशी धरती पर हूं। वे मेरे जैसे दिखते हैं, मेरे जैसे ही बात करते हैं, उन्हें हमारे गाने पसंद हैं, हम सबका खाना एक जैसा है। हमें उनके साथ शांति और सौहार्द के साथ जीना सीखना चाहिए।' पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Rovman Powell: रॉवमैन पॉवेल ने आसमान में खो दी गेंद, मारा इतना लंबा छक्का, सिकंदर रजा का हाथ भी टूटने से बचा

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रॉवमैन पॉवेल ने एक ऐसा छक्का मारा जो ना सिर्फ बहुत ऊंचा गया बल्कि उसके जरिए काफी लंबी दूरी तक भी गेंद ट्रेवल करके गई. पॉवेल के मचाए तूफान के दौरान ही सिकंदर रजा का हाथ भी टूटने से बचा. Mon, 23 Feb 2026 20:58:58 +0530

  Videos
See all

50 सेकंड... 5 किलो चांदी साफ #shorts #satara #viral #chori #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:17+00:00

Rahul Gandhi ने PM Modi को लेकर क्या कहा ? #shorts #pmmodi #shortsvideo #rahulgandhi #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:25+00:00

Khabardar: Rajasthan के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar का विवादित बयान, मंत्री के बयान से सियासी हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:44+00:00

News Ki Pathshala: मस्जिद पर ताला, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन! #shorts #sushantsinha #masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers