पाकिस्तान में 11 साल के उच्च स्तर पर गरीबी, 29 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे कर रही गुजर-बसर
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गरीबी पिछले 11 वर्षों के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। योजना मंत्री अहसान इकबाल की ओर से जारी एक आधिकारिक सर्वेक्षण की मानें तो करीब 29 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है।
वहीं, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 7 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में जीवन बिता रहे हैं। यह आंकड़ा 8,484 रुपये मासिक गरीबी रेखा पर आधारित है, जिसे बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि माना गया है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि 2018-19 के बाद से, जब पिछला सर्वेक्षण किया गया था, गरीबी में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
2019 में गरीबी दर 21.9 प्रतिशत थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदा सरकार के पहले साल में यह दर बढ़कर 28.9 प्रतिशत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 के बाद यह सबसे ऊंचा स्तर है, जब गरीबी 29.5 प्रतिशत दर्ज की गई थी। आय में असमानता की स्थिति भी तेजी से खराब हुई है। सर्वे से पता चलता है कि असमानता बढ़कर 32.7 हो गई है, जो 27 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर है।
पिछली बार असमानता इस स्तर के करीब 1998 में थी। पाकिस्तान 21 वर्षों में सबसे ज्यादा 7.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर का भी सामना कर रहा है।
योजना मंत्री ने माना कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) प्रोग्राम के तहत आर्थिक स्थिरता के उपायों ने गरीबी बढ़ाने में योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि सब्सिडी वापस लेने, एक्सचेंज रेट में गिरावट और ज्यादा महंगाई ने रहने का खर्च बढ़ा दिया। प्राकृतिक आपदाओं और धीमी आर्थिक ग्रोथ ने भी ज़्यादा लोगों को गरीबी में धकेलने में भूमिका निभाई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 वर्षों में पहली बार गरीबी घटने का रुझान उलट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक असर पड़ा है, जहां गरीबी 28.2 प्रतिशत से बढ़कर 36.2 प्रतिशत हो गई। शहरी गरीबी भी 11 प्रतिशत से बढ़कर 17.4 प्रतिशत हो गई है।
सभी राज्यों में हालात और खराब हो गए हैं। पंजाब में सात वर्षों में गरीबी 16.5 प्रतिशत से बढ़कर 23.3 प्रतिशत हो गई। सिंध में यह 24.5 प्रतिशत से बढ़कर 32.6 प्रतिशत हो गई, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में दर 28.7 प्रतिशत से बढ़कर 35.3 प्रतिशत तक पहुंच गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां लगभग आधी आबादी गरीबी में जी रही है और दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 2019 में 35,454 रुपये से घटकर 31,127 रुपये हो गई, जो 12 प्रतिशत की गिरावट है।
इसी समय के दौरान घरेलू खर्च में भी पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि इनकम नाममात्र बढ़ी, लेकिन ऊंची महंगाई ने कमाई को पीछे छोड़ दिया, जिससे खरीदारी पावर कम हो गई।
-- आईएएनएस
अर्पित याज्ञनिक/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs SA: डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी, सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया बड़ा लक्ष्य
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर बड़ा खड़ा किया. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाए. वहीं आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही थी खराब
भारत के खिलाफ सुपर-8 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. क्विंटन डी कॉक को पारी के दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा. मार्करम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रयान रिकेल्टन भी सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने.
डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली 45 रनों की पारी
इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया. डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.
डेविड मिलर ने खेली 63 रनों की तूफानी पारी
इसके बाद डेविड मिलर एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. मिलर ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफारी पारी खेली और टीम के स्कोर को 187 रनों तक पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया.
Just Jasprit Bumrah things ????
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
His 3️⃣rd breakthrough of the night! ????
Updates ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/UMJXmcSOLe
यह भी पढ़ें: IND vs SA: कितना है अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज? अब तक सिर्फ इतनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















