Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी, सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया बड़ा लक्ष्य

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर बड़ा खड़ा किया. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाए. वहीं आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही थी खराब

भारत के खिलाफ सुपर-8 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. क्विंटन डी कॉक को पारी के दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा. मार्करम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रयान रिकेल्टन भी सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने.

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली 45 रनों की पारी

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया. डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. 

डेविड मिलर ने खेली 63 रनों की तूफानी पारी

इसके बाद डेविड मिलर एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. मिलर ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफारी पारी खेली और टीम के स्कोर को 187 रनों तक पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: कितना है अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज? अब तक सिर्फ इतनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत

Continue reading on the app

Dividend Stocks: इन 15 स्टॉक्स पर रखें नजर, नए हफ्ते में दिखेंगे डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट जैसे एक्शन

Dividend Stocks: अगले हफ्ते 15 कंपनियों में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू जैसे कॉरपोरेट एक्शन दिखेंगे। NBCC, Angel One, PI Industries समेत कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। रिकॉर्ड डेट और भुगतान शेड्यूल जानना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

कुक, टेलर से लेकर इंजीनियर और बर्गर तक...रोचक सरनेम वाले क्रिकेटर्स, जिन्होंने क्रिकेट जगत में खूब कमाए नाम

interesting cricketer surnames: एलिस्टर कुक जब क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते थे या रॉस टेलर बाउंड्री रोकते थे.सुनने में यह किसी कुक (रसोइये) या टेलर (दर्जी) की कहानी जैसा लग सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास ऐसे दिलचस्प सरनेम वाले खिलाड़ियों से भरा पड़ा है. जिनके नाम कभी किसी पेशे, कभी खाने-पीने की वस्तु, तो कभी नेचर से मेल खाते हैं.'नमक' (साल्ट) से लेकर 'बर्गर' तक और 'जड़' (रूट) से लेकर 'घंटी' (बेल) तक, इन खिलाड़ियों के उपनामों ने खेल की गंभीरता के बीच हमेशा एक रोचक और गुदगुदाने वाला पहलू पेश किया है. Mon, 23 Feb 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

World News | 26 का 'मोदी डिफेंस' प्लान...सकते में आया China-Pakistan ! News Ki Pathshala | Sushant #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:36:25+00:00

PM Modi On Congress | ''कांग्रेस के सिरफिरे...बेलगाम नेता''-PM | #shorts #pmmodi #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:44:29+00:00

Imran Masood Vs PM Modi: US Trade Deal पर Imran Masood का PM Modi पर बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:35:51+00:00

PM Modi Merut Speech: Galgotias University विवाद पर PM Modi का Congress पर प्रहार! #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:21:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers