देसी घी वाली मूंग दाल बर्फी, बनते-बनते मुंह में आ जाएगा पानी, घर पर चुटकियों में होगी तैयार
बाजार या होटल की मिठाइयों का स्वाद अक्सर मन मोह लेता है, लेकिन हर बार बाहर जाना संभव नहीं होता. ऐसे में देसी घी में बनी मूंग दाल की बर्फी घर पर बेहतरीन विकल्प है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई दोबारा मांगता है. इसे बनाने के लिए एक कप धुली मूंग दाल, एक कप घी, डेढ़ कप चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स लें. दाल को चार घंटे भिगोकर पीस लें, फिर घी में धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. अलग से चाशनी बनाकर मिलाएं, इलायची और मेवे डालें, ट्रे में जमाएं और ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें.
Video: इरादे हों तो आपदा भी अवसर है! पति के एक्सीडेंट ने बदला वक्त, आज चला रहीं अपना ब्रांड
Success Story: जिंदगी जब इम्तिहान लेती है, तो रास्ते खुद-ब-खुद निकल आते हैं. कटिहार के हवाईअड्डा क्षेत्र की कुमारी प्रीति की कहानी इसका जीता-जागता प्रमाण है. एक गंभीर सड़क हादसे ने जब उनके पति (LIC एजेंट) को बिस्तर पर ला दिया और घर की आर्थिक स्थिति चरमरा गई, तो प्रीति ने आंसू बहाने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना. घरेलू चारदीवारी से निकलकर प्रीति ने शुद्धता को अपना हथियार बनाया. उन्होंने घर पर ही सत्तू, बेसन और बड़ी तैयार करना शुरू किया. उनकी मेहनत का नतीजा है कि आज प्रज्ञा सत्तू 100 प्रतिशत शुद्ध एक भरोसेमंद नाम बन चुका है. वह न केवल रोजाना एक क्विंटल सत्तू तैयार करती हैं, बल्कि अचार और बेसन जैसे उत्पादों के जरिए अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं. आज ग्राहक और दुकानदार खुद उनके घर पहुंचकर सामान ले जाते हैं. शरीफगंज की यह सुपरवुमन न केवल अपने परिवार की रीढ़ बनीं, बल्कि साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो आपदा को भी अवसर में बदला जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























