Responsive Scrollable Menu

UP: मेरठ को मिली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की सौगात, NCRTC ने जारी की किराया सूची; यहां देखिए

UP: मेरठ के लोगों के लिए आज (22 फरवरी) ऐतिहासिक दिन रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन की औपचारिक शुरुआत कर दी. इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का नया दौर शुरू हो गया है. एनसीआरटीसी ने दोनों सेवाओं की किराया सूची भी जारी कर दी है. नमो भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये तय किया गया है. सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का पूरा सफर करने पर यात्रियों को 210 रुपये देने होंगे. वहीं, मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 60 रुपये रखा गया है. मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करने पर अधिकतम 60 रुपये खर्च होंगे.

नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम कोच की सुविधा भी उपलब्ध है. एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराए से 20 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. यह कोच अधिक आरामदायक सीटिंग और अतिरिक्त सुविधाओं से लैस है.

सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर ट्रैवल करने पर नमो भारत ट्रेन का किराया

  • जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये
  • न्यू अशोक नगर स्टेशन तक- 30 रुपये
  • आनंद विहार स्टेशन तक- 50 रुपये
  • साहिबाबाद स्टेशन तक- 70 रुपये
  • गाजियाबाद स्टेशन तक- 80 रुपये
  • गुलधर स्टेशन तक- 100 रुपये
  • दुहाई स्टेशन तक- 110 रुपये
  • मुरादनगर स्टेशन तक- 120 रुपये
  • मोदीनगर साउथ स्टेशन तक- 140 रुपये
  • मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक- 150 रुपये
  • मेरठ साउथ स्टेशन तक- 170 रुपये
  • शताब्दीनगर स्टेशन तक- 180 रुपये
  • बेगमपुल स्टेशन तक- 200 रुपये
  • मोदीपुरम स्टेशन तक- 210 रुपये

मोदीपुरम से ट्रैवल शुरू करने पर नमो भारत का किराया 

  • मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक- 20 रुपये
  • बेगमपुल- 30 रुपये
  • शताब्दीनगर स्टेशन- 50 रुपये
  • मेरठ साउथ स्टेशन- 60 रुपये
  • मोदीनगर नार्थ स्टेशन- 80 रुपये
  • मोदीनगर साउथ स्टेशन- 90 रुपये
  • मुरादनगर स्टेशन- 110 रुपये
  • दुहाई स्टेशन-120 रुपये
  • गुलधर स्टेशन- 140 रुपये
  • गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये
  • साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये
  • आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये
  • न्यू अशोक नगर स्टेशन- 200 रुपये
  • सराय काले खां स्टेशन- 210 रुपये
  • जंगपुरा स्टेशन तक- 210 रुपये

मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया 

  • मोदीपुरम स्टेशन से यात्रा शुरू होगी
  • मेरठ नार्थ- 20 रुपये
  • डोरली 20 रुपये
  • एमईएस कालोनी- 30 रुपये
  • बेगमपुल- 30 रुपये
  • भैंसाली स्टेशन- 40 रुपये
  • मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये
  • ब्रहमपुरी स्टेशन- 50 रुपये
  • शताब्दीनगर स्टेशन- 50 रुपये
  • रिठानी स्टेशन- 50 रुपये
  • परतापुर स्टेशन- 60 रुपये
  • मेरठ साउथ स्टेशन- 60 रुपये

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो से यात्री किराया

  • मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ मेट्रो शुरू होगी.
  • परतापुर स्टेशन- 20 रुपये
  • रिठानी स्टेशन- 20 रुपये
  • शताब्दीनगर स्टेशन- 30 रुपये
  • ब्रह्मपुरी स्टेशन- 30 रुपये
  • मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 30 रुपये
  • भैंसाली स्टेशन- 40 रुपये
  • बेगमपुल स्टेशन- 40 रुपये
  • एमइएस कालोनी स्टेशन- 50 रुपये
  • डोरली स्टेशन- 50 रुपये
  • मेरठ नार्थ स्टेशन- 60 रुपये
  • मोदीपुरम स्टेशन- 60 रुपये

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का किया उद्घाटन

Continue reading on the app

7 अरब युआन के कलेक्शन के साथ विश्व में पहले स्थान पर पहुंचा चीन का फिल्म बाजार

बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नेटवर्क प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार,21 फरवरी को 20:30 तक,वर्ष 2026 की कुल फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाई (प्री-बुकिंग सहित) 7 अरब युआन पार कर गई है।

अब तक चीन के वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान फिल्मों की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई (प्री-बुकिंग सहित) 4.4 अरब युआन पार कर चुकी है। इनमें से शीर्ष चार फिल्में हैं:पेगासस 3, अवेकनिंग ऑफ इन्सेक्ट्स इन साइलेंस, ब्लेड्स ऑफ गार्डियन्स, बोनी बियर्स - हे हिडेन प्रोटेक्टर्स।

इसके अलावा, नेटवर्क प्लेटफॉर्म के आंकड़ों से पता चलता है कि 2026 में चीन के फिल्म बाजार की कुल कमाई 97 करोड़ डॉलर से अधिक हो गई है। यह उत्तरी अमेरिका की बॉक्स ऑफिस कमाई से अधिक है और वर्तमान में विश्व के किसी भी एकल बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बाजार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा छक्के, भारत का रिकॉर्ड भी टूटा... जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच में रिकॉर्डबुक हुई तहस-नहस

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup Match Records: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात हुई. वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. शिमरन हेटमायर की 85 रन की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस्ते हुए उसकी पारी को 17.4 ओवर में 147 रन पर ही समेट दिया. Mon, 23 Feb 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | धमाकों की गूंज... डूरंड लाइन पर अब प्रतिशोध ! | Afghanistan- Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:37:33+00:00

Rapid Fire: Noida में Thar Accident ने ले ली जान! | Patna Protest | Yadav Ji Ki Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:39:39+00:00

Yogi Adityanath In Singapore: पूरे विश्व में सीएम योगी के विदेश दौरे की चर्चा! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:30:13+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कपड़ा उतार प्रदर्शन से थू-थू करानवालों पर जबरदस्त एक्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers