Responsive Scrollable Menu

'देश जानता है आप पहले से ही नंगे हो': पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, युवा कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर कसा तंज

PM Modi On Congress Shirtless Protest: दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के "शर्टलेस" (बिना कमीज) प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। मेरठ में नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया भर के प्रतिनिधि भारत की तकनीक देख रहे थे, तब कांग्रेस अपनी हरकतों से देश को शर्मसार कर रही थी।

"कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?"
जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं - देश तो जानता है कि आप तो पहले से ही नंगे हो, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?"

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह के अमर्यादित प्रदर्शनों के जरिए ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है।

वैश्विक मंच पर भारत की छवि का हवाला
पीएम मोदी ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को चुना। उन्होंने कहा कि एआई समिट में 80 से अधिक देशों के लोग शामिल थे, जो भारत के डिजिटल भविष्य पर चर्चा करने आए थे।

पीएम ने कहा, "विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेशी मेहमानों के सामने मर्यादा की सीमाएं लांघना और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने इसे कांग्रेस की "मानसिक हताशा" करार दिया।

मेरठ से कांग्रेस पर हमला
हालांकि यह कार्यक्रम नमो भारत और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के लिए था, लेकिन पीएम मोदी का पूरा फोकस कांग्रेस के आचरण पर रहा। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि एक तरफ बीजेपी सरकार देश को हाई-स्पीड रेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष "नकारात्मकता के अंधेरे" में डूबा हुआ है। पीएम ने दावा किया कि जनता कांग्रेस के इन "नाटकों" को देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

Continue reading on the app

IND vs SA: साउथ अफ्रीका को काली मिट्टी के जाल में फंसाने की तैयारी, अहमदाबाद में टीम इंडिया का खास प्लान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 राउंड का मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का इस राउंड में ये पहला ही मैच है. ऐसे में जीत के साथ आगाज करने की कोशिश दोनों की ही रहेगी.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक नहीं, ये खिलाड़ी बन रहा है टीम इंडिया पर बोझ, फिर भी गौतम गंभीर के बने हुए हैं फेवरेट

Tilak Varma strike rate questioned T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं. खास तौर से तिलक वर्मा वर्मा की धीमी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, इसके बावजूद कोच और कप्तान तिलक वर्मा के सपोर्ट में हैं. Mon, 23 Feb 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

Bihar Politics: Maithili Thakur और Manoj Tiwari के बयान पर बोले Khesari Lal Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T00:10:15+00:00

PM Modi vs Congress: “Congress अपने देश को बदनाम करने में जुटी हुई है” #bjpvscongress #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:54:30+00:00

Mumbai Airport पर नजर आए Virat Kholi और Anushka Sharma #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:41:20+00:00

Singapore में हुआ CM योगी का भव्य स्वागत #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers