Responsive Scrollable Menu

इटली: दौलत त्याग गरीबों की सेवा में संत फ्रांसिस ने बिताया था जीवन, उनके अवशेष अब देख पाएगी दुनिया

रोम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, यानी इटली स्थित ऐतिहासिक शहर असीसी के संत फ्रांसिस को दुनिया गरीबों का मसीहा मानती है। उन्होंने दौलत त्यागकर अपना जीवन गरीब जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था। 13वीं सदी के इस संत को लोग बड़े अदब से याद करते हैं। उनके लिए संत के अवशेषों की झलक भी बड़ी उपलब्धि है। करीब 800 साल बाद उनके अवशेष दुनिया देख पाएगी।

रविवार (22 फरवरी) से उनके अवशेषों को पूरी तरह से पब्लिक डिस्प्ले पर रखा जा रहा है।

14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्च के पुजारियों और अधिकारियों ने बताया था कि नाइट्रोजन से भरे प्लेक्सीग्लास केस के अंदर, जिस पर लैटिन में “कॉर्पस सैंक्टी फ्रांसिसी” (सेंट फ्रांसिस का शरीर/शव) लिखा है, अवशेषों को पहाड़ों में बसे शहर बेसिलिका ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी में दिखाया जा रहा है।

सेंट फ्रांसिस, जिनकी मृत्यु 3 अक्टूबर 1226 को हुई थी, ने अपनी दौलत छोड़कर और अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित करने के बाद फ्रांसिस्कन ऑर्डर की स्थापना की थी।

असीसी में फ्रांसिस्कन कॉन्वेंट के कम्युनिकेशन डायरेक्टर गिउलिओ सेसारियो के हवाले से बताया कि उन्हें उम्मीद है कि यह डिस्प्ले आस्तिक और नास्तिक, दोनों के लिए “एक अद्भुत अनुभव” लेकर आएगा।

सेसारियो ने कहा कि हड्डियों की “खराब” हालत दिखाती है कि सेंट फ्रांसिस ने अपने जीवन के काम के लिए “पूरी तरह से खुद को समर्पित कर दिया था।

उनके अवशेष 22 मार्च तक दिखाए जाएंगे। ये अवशेष 1230 में संत के सम्मान में बने बेसिलिका में ट्रांसफर कर दिए गए थे, लेकिन 1818 में, बहुत ही गुप्त तरीके से की गई खुदाई के बाद, उनकी कब्र फिर से मिली थी।

वैज्ञानिक जांच के लिए पहले की गई खुदाई के अलावा, सेंट फ्रांसिस की हड्डियों को सिर्फ एक बार, 1978 में चंद लोगों को दिखाया गया था। वह भी महज 24 घंटों के लिए खोला गया था।

सेंट फ्रांसिस इटली के संरक्षक संत हैं, और उनकी मौत की 800वीं सालगिरह मनाने के लिए 4 अक्टूबर को फिर से पब्लिक हॉलिडे शुरू किया जाएगा।

फ्रांसिस्कन कॉन्वेंट के गार्डियन मार्को मोरोनी ने कहा कि संत के अवशेष देखने के लिए पहले से ही दुनिया के सभी हिस्सों से लगभग 4,00,000 (लोग) आ रहे हैं, जिनमें इटली से ज्यादा हैं, लेकिन हमसे ब्राजीलियन, नॉर्थ अमेरिकन और अफ्रीकी लोगों ने भी अनुरोध किया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

DA Hike Latest News: महंगाई भत्ते में सीधे 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच सरकारी कर्मचारी को बड़ा तोहफा, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

महंगाई भत्ते में सीधे 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच सरकारी कर्मचारी को बड़ा तोहफा, Government Increased Dearness Allowance by 10 Percent

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup Super 8: अजेय Team India के Playing XI पर Ravi Shastri की बड़ी टिप्पणी, इस खिलाड़ी पर सस्पेंस

टी20 विश्व कप 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी उसी रफ्तार से बढ़ता नजर आ रहा है। टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की है और सुपर 8 चरण में अजेय बढ़त के साथ प्रवेश किया है।

बता दें कि टीम का संतुलन इस समय उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में गहराई साफ दिख रही है। हालांकि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि एक चयन को लेकर अभी भी चर्चा संभव है।

मौजूद जानकारी के अनुसार शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े मुकाबले में टीम शायद ही ज्यादा बदलाव करेगी। उनके मुताबिक मौजूदा एकादश में लगभग हर विभाग कवर है और विकल्पों की कमी नहीं है। उन्होंने खास तौर पर ओस की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प अहम हो सकता है।

गौरतलब है कि शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं। शास्त्री का मानना है कि जीतते संयोजन से छेड़छाड़ की संभावना कम है।

इस अभियान में भारत की खास बात यह रही है कि हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली है। कभी ईशान किशन ने तो कभी सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभाला है। तिलक वर्मा ने भी अहम पारियां खेली हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि अभिषेक शर्मा अभी तक बड़े रन नहीं बना पाए हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचा होना सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।

हालांकि चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतिम एकादश में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में से किसे मौका दिया जाए। दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में गहराई देते हैं, लेकिन जगह एक ही है।

सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। शास्त्री का मानना है कि यह दो मजबूत टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दक्षिण अफ्रीका को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी भी काफी गहरी है।

मौसम की भूमिका भी अहम हो सकती है। पिच की जानकारी और घरेलू परिस्थितियों का फायदा भारत को मिल सकता है, लेकिन ओस मैच का रुख बदल सकती है। ऐसे में टॉस भी निर्णायक साबित हो सकता है।

जानकारों का मानना है कि भारत की मौजूदा लय और संतुलन उसे खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार बनाता है, लेकिन नॉकआउट चरण में छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। फिलहाल टीम का फोकस निरंतरता बनाए रखने और सही संयोजन के साथ आगे बढ़ने पर टिका हुआ है।
Sun, 22 Feb 2026 21:21:32 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur: 'मेरी आंखों-देखी कहानी है..' मैथिली के भाषण पर बजी तालियां!#shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:12+00:00

Iran students stage first large anti-government protests since deadly crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:53:56+00:00

'कांग्रेस का नंगापन' Exposed! PM Modi l Namo Bharat l Rahul Gandhi l Congress l BJP l AI Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:37+00:00

Maithili Thakur News: 'विपक्ष के लोग..'-मैथिली ठाकुर #shorts #ytshorts #viralvideo #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers