Responsive Scrollable Menu

Video: क्या अभिषेक शर्मा अहमदाबाद में अपने 'गुरु' युवराज सिंह से मिले? वायरल वीडियो से अटकलें तेज

abhishek sharma yuvraj singh video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा चर्चा में हैं। वजह सिर्फ उनका फॉर्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो भी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि अहमदाबाद में मैच से पहले अभिषेक ने अपने मेंटर युवराज सिंह से मुलाकात की। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर काफी चर्चा है।

दरअसल भारत को सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलना है और सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई हैं। 25 साल के इस बल्लेबाज के लिए टूर्नामेंट अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह लगातार तीन पारियों में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रखेगा या फिर उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा।

इसी बीच वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी। वीडियो में दावा किया गया कि अभिषेक ने मैच से पहले युवराज सिंह से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। युवराज को अभिषेक का मेंटर माना जाता है और उनके करियर में उनका बड़ा योगदान रहा है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन फैंस इसे लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

अभिषेक का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। शुरुआत में उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी और उसके बाद रन भी नहीं आए। लेकिन टीम इंडिया का भरोसा अभी भी उन पर कायम है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि टीम युवा खिलाड़ी के साथ खड़ी है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने मजेदार अंदाज में कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि लोग अभिषेक की फॉर्म को लेकर ज्यादा परेशान हैं, लेकिन असली चिंता तो उन टीमों को होनी चाहिए जो उनके खिलाफ खेलने वाली हैं। उन्होंने इशारा किया कि जब अभिषेक का बल्ला चलता है तो वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

टीम मैनेजमेंट भी यही मानता है कि युवा खिलाड़ियों को थोड़ा समय देना जरूरी होता है। बड़े टूर्नामेंट में एक अच्छी पारी ही खिलाड़ी का आत्मविश्वास लौटा सकती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला अभिषेक शर्मा के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह युवा बल्लेबाज आलोचकों को जवाब दे पाता है या नहीं। अगर अभिषेक का बल्ला चल गया, तो भारत की बल्लेबाजी और भी खतरनाक हो सकती है।

Continue reading on the app

IND vs SA: 4 जीत के बाद भी टीम इंडिया को चैन नहीं, एक कमजोरी सुपर-8 के इम्तेहान में पड़ सकती भारी

india vs south africa: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने सारे मैच जीते लेकिन आगे की कहानी इतनी आसान नहीं होने वाली। असली टेस्ट अब शुरू होने वाला है। सुपर 8 में आज भारत का सामना खतरनाक साउथ अफ्रीका से है। जीत की लय बरकरार है लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

कागज़ पर सब ठीक दिखता है, मगर मैदान पर तस्वीर थोड़ी अलग रही है। सूर्यकुमार यादव की टीम ने हर मैच जीता, लेकिन कई बार हालात ऐसे बने जब टीम मुश्किल में दिखी और किसी एक खिलाड़ी को मैच बचाना पड़ा। सबसे ज्यादा चर्चा टॉप ऑर्डर की नहीं, बल्कि मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज़ी को लेकर हो रही है। खासकर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार की बल्लेबाज़ी की रफ्तार सवालों में है।

टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार ने टीम को मुश्किल से निकाला था। शुरुआत में संभलकर खेले और फिर आखिर में तेजी से रन बनाए। उस मैच में उनका तरीका बिल्कुल सही था। लेकिन उसके बाद वही धीमी शुरुआत हर मैच में दिखी। नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने लगभग वही अंदाज़ अपनाया, फर्क सिर्फ इतना रहा कि जब उन्होंने तेज खेलने की कोशिश की तो आउट हो गए।

आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्यकुमार ने चार मैचों में 162 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136 और औसत 54 है। पहली नजर में ये आंकड़े अच्छे लगते हैं, लेकिन इसमें अमेरिका के खिलाफ उनकी 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी का बड़ा असर है।

दूसरी ओर तिलक वर्मा का प्रदर्शन ज्यादा चिंता बढ़ा रहा। चार मैचों में उन्होंने 106 रन बनाए हैं। औसत 26.5 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.45। कई मौकों पर वह क्रीज पर असहज दिखे और रन बनाने के लिए काफी गेंदें खर्च कीं। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के तीन शून्य भी चर्चा में रहे लेकिन फिलहाल टीम मैनेजमेंट की नजर मिडिल ऑर्डर की गति पर ज्यादा है। 

अब चुनौती और बड़ी होने वाली है। सुपर 8 में भारत के सामने सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, बल्कि खतरनाक टीमें भी हैं। खासतौर पर उनकी बल्लेबाज़ी लाइन-अप बेहद मजबूत है। इस टीम में एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर जैसे मैच विनर शामिल हैं। ये खिलाड़ी किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर भी खड़ा कर सकते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी चिंता जताई है। उनका मानना है कि सूर्यकुमार ने अमेरिका वाले मैच के बाद अपनी रणनीति कुछ ज्यादा ही धीमी कर ली है। अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या भारत सुपर 8 में गियर बदल पाता है या नहीं। क्योंकि आगे की राह आसान नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

ICC Pre-Seeding विवाद पर बोले Sunil Gavaskar- 'टूर्नामेंट से पहले क्यों नहीं उठाए सवाल?'

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और सुपर 8 मुकाबले शुरू हो गए हैं। कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा अब टूर्नामेंट के प्रारूप को लेकर हो रही है।

दरअसल आईसीसी द्वारा अपनाई गई प्री-सीडिंग व्यवस्था पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार ग्रुप चरण की सभी शीर्ष टीमों भारतीय टीम, साउथ अफ्रिका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया। वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें शामिल हैं, जो अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि इस व्यवस्था के कारण दो मजबूत टीमें सुपर 8 चरण में ही बाहर हो सकती हैं। आम तौर पर बड़े टूर्नामेंटों में ग्रुप विजेताओं को अपेक्षाकृत संतुलित ग्रुप मिलता है, लेकिन यहां उल्टा समीकरण बन गया है। इसी वजह से प्रशंसकों, खासकर श्रीलंका समर्थकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि श्रीलंका में ग्रुप चरण खेलने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम को भारत में खेलना पड़ सकता है।

इस विवाद के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब इस मुद्दे को उठाने का ज्यादा मतलब नहीं है। उनके मुताबिक अगर किसी को प्रारूप पर आपत्ति थी तो उसे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाना चाहिए था, जब कार्यक्रम घोषित किया गया था।

गावस्कर ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करना आसान नहीं होता। चूंकि यह प्रतियोगिता दो देशों में खेली जा रही है, इसलिए यात्रा, वीजा, सीमा शुल्क और आवास जैसी व्यवस्थाएं भी ध्यान में रखनी पड़ती हैं। हर टीम के साथ सहयोगी स्टाफ की संख्या अलग-अलग होती है, जिससे होटल बुकिंग और अन्य इंतजाम प्रभावित होते हैं। संभव है कि इन्हीं व्यावहारिक कारणों से प्री-सीडिंग का फैसला लिया गया हो।

बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही शीर्ष आठ टीमों की अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग के आधार पर सुपर 8 के स्लॉट तय कर दिए गए थे। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के बावजूद सीडिंग में नीचे माना गया, क्योंकि न्यूजीलैंड की रैंकिंग ऊंची थी।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इस प्रारूप ने सुपर 8 को और प्रतिस्पर्धी जरूर बना दिया है, लेकिन इससे असंतुलन की बहस भी तेज हुई है। अब आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि विवाद के बीच कौन सी टीम दबाव झेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाती है।
Sun, 22 Feb 2026 21:31:21 +0530

  Videos
See all

'कांग्रेस का नंगापन' Exposed! PM Modi l Namo Bharat l Rahul Gandhi l Congress l BJP l AI Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:37+00:00

Maithili Thakur News: 'विपक्ष के लोग..'-मैथिली ठाकुर #shorts #ytshorts #viralvideo #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:02:48+00:00

Iran students stage first large anti-government protests since deadly crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:53:56+00:00

Maithili Thakur: 'मेरी आंखों-देखी कहानी है..' मैथिली के भाषण पर बजी तालियां!#shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers