Responsive Scrollable Menu

100 MLA लाओ और CM बन जाओ... योगी निकले जापान, इधर अखिलेश यादव ने दे दिया दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि 100 विधायक लाओ और सीएम बन जाओ.

Continue reading on the app

'शहीदों को डकैत' बताने वालों से Congress को प्यार? Bhupen Borah का BJP जॉइन करते ही बड़ा खुलासा

कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी छोड़ने की बड़ी वजहों का खुलासा किया है। समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में बोरा ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए और बताया कि क्यों अब उनका वहां रहना मुश्किल हो गया था।

विवादास्पद बयानों पर नाराजगी

भूपेन बोरा ने कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो असम की अस्मिता का अपमान करते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक शर्मन अली ने असम आंदोलन के शहीदों को 'डकैत' कहा था। एक अन्य विधायक ने पुजारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, फिर भी चुनाव के लिए उनके नाम की सिफारिश की गई। पार्टी के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि सत्ता में आने पर मुसलमानों के लिए 45 सीटें रिजर्व की जाएंगी।
 

इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए Bhupen Borah, कांग्रेस छोड़ते हुए बताई 'अंदर की कहानी'


नेतृत्व पर सवाल

बोरा ने गौरव गोगोई के फैसलों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमन वदूद को सोशल मीडिया हेड बनाया गया, जिन्होंने अपनी किताब में दावा किया था कि असमिया लोग यहां के मूल निवासी नहीं हैं। बोरा ने सवाल किया कि वे ऐसी टीम के साथ कैसे काम कर सकते थे जो असम के हितों के खिलाफ बात करती हो।
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Congress पर तीखा तंज, 'पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?'


पाकिस्तान कनेक्शन 

मुख्यमंत्री द्वारा गौरव गोगोई पर लगाए गए कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' के आरोपों पर बोरा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को मानहानि का केस करने की सलाह दी थी ताकि पंचायत चुनाव में नुकसान न हो, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और कांग्रेस चुनाव हार गई। उन्होंने साफ किया कि कोर्ट क्या फैसला करेगा यह अलग बात है, लेकिन असम की जनता का फैसला उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

भूपेन बोरा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस को 32 साल दिए, लेकिन आज की स्थिति चिंताजनक है और असम का भला चाहने वाला कोई भी व्यक्ति अब कांग्रेस में नहीं रह सकता।

Continue reading on the app

  Sports

सीएम डॉ. मोहन यादव आज हलाली डेम में 5 दुर्लभ गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे, उपग्रह से होगी निगरानी

मध्यप्रदेश में लुप्तप्राय गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हलाली डेम क्षेत्र में पांच दुर्लभ गिद्धों को प्राकृतिक आवास में मुक्त करेंगे। इनमें चार भारतीय गिद्ध (Gyps indicus) और एक सिनेरियस गिद्ध (Aegypius monachus) शामिल हैं। इन सभी गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण … Mon, 23 Feb 2026 10:21:56 GMT

  Videos
See all

Mexico Violence News: मैक्सिको में मची भीषण तबाही! #mexico #mexiconews #cartelwars #hindinews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T05:13:35+00:00

Big Breaking on Pakistan Taliban War LIVE: तालिबान ने लिया PAK से बदला..? | Air Strike | Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T05:05:31+00:00

Big Breaking on Bangladesh Hindus LIVE: बांग्लादेश की नई सरकार बनते ही तगड़ा बवाल! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:38:49+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE Updates: पाक-अफगान युद्ध के ताजा हालात! | Air Strike | Taliban Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:48:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers