T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की इस कमजोरी का क्या है इलाज, सिर्फ ये 1 खिलाड़ी कर देगा सारी प्रॉब्लम दूर
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. सुपर-8 के मुकाबले टूर्नामेंट में शुरू हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरी है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अभिषेक शर्मा पर सबसे ज्यादा डिपेंड थी, लेकिन उनके बल्ले से 3 मैचों में अब तक एक भी रन नहीं निकला है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे हैं.
इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शुरुआत तीन बल्लेबाज बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में विरोधी टीमों ऑफ स्पिनर लगाकर टीम इंडिया पर लगाम लगा रही है. भारत के दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ऑफ स्पिनर के सामने फंस जाते है. सिर्फ ईशान किशन ही उनके सामने रन बनाते हैं.
कैप ने बताई टीम इंडिया की प्रॉब्लम
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में तीन लेफ्ट हेंडर बल्लेबाजों के होने को कमी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने टॉप थ्री में एक दाएं हाथ के बल्लेबाजों को भी रखने की बात की है, जिससे टीम इंडिया को टूर्नामेंट में मदद मिले.
संजू दे सकते हैं टीम को मजबूती
मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'भारत के टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं. इससे विरोधी टीम के लिए टेक्निकल प्लान बनाना और ऑफ-स्पिनर को आइडियल मैच-अप के तौर पर चुनना आसान हो जाता है. संजू सैमसन को टीम में शामिल करने से मदद मिल सकती है'.
India has way too many left-handers in top order - this makes it easy for opponents to make tactical plans and pick off-spinners as ideal match-ups. Adding Sanju Samson to the mix could help.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
भारत का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.
ये खबर भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: अब बल्ला चलना तय! सुपर-8 से पहले गुरु की शरण में पहुंचे अभिषेक शर्मा, देखें वीडियो
INDWA VS BANWA: टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल, जीता वुमेन्स एशिया कप का खिताब
INDWA VS BANWA: एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 134 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और 46 रन से मैच जीत लिया. इसी के साथ राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर ली है.
भारत ने बनाए थे 134/7 रन
बैंकॉक स्थित टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी और टीम 20 ओवरों में 134 रन ही बना सकी है.
भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि नंदिनी कश्यप 8, वृंदा दिनेश 19, अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं. राधा यादव और तेजस हसबनिस के बीच 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. मगर, तेजस 51 और राधा 36 रन पर ही आउट हो गईं. तनुजा 1 और प्रेमा रावत 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अपनी X वाइफ और बेटे को दिया 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट, तो यूजर्स करने लगे जमकर तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















