Cinema Ka Flashaback: जब ‘चंबल की कसम’ की शूटिंग में मौसमी चटर्जी ने राजकुमार को सुनाई खरी-खोटी, पूरे यूनिट के होश उड़ गए
Cinema Ka Flashaback: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार अपनी अलग अंदाज़ और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर थे। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि लोग उन्हें ‘जानी’ कहकर याद करते हैं। लेकिन 1980 में रिलीज़ हुई फिल्म चंबल की कसम की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे यूनिट को हैरान कर दिया। इस घटना में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने राजकुमार को सबके सामने कड़ी फटकार लगाई।
T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की इस कमजोरी का क्या है इलाज, सिर्फ ये 1 खिलाड़ी कर देगा सारी प्रॉब्लम दूर
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. सुपर-8 के मुकाबले टूर्नामेंट में शुरू हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरी है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अभिषेक शर्मा पर सबसे ज्यादा डिपेंड थी, लेकिन उनके बल्ले से 3 मैचों में अब तक एक भी रन नहीं निकला है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे हैं.
इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शुरुआत तीन बल्लेबाज बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में विरोधी टीमों ऑफ स्पिनर लगाकर टीम इंडिया पर लगाम लगा रही है. भारत के दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ऑफ स्पिनर के सामने फंस जाते है. सिर्फ ईशान किशन ही उनके सामने रन बनाते हैं.
कैप ने बताई टीम इंडिया की प्रॉब्लम
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में तीन लेफ्ट हेंडर बल्लेबाजों के होने को कमी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने टॉप थ्री में एक दाएं हाथ के बल्लेबाजों को भी रखने की बात की है, जिससे टीम इंडिया को टूर्नामेंट में मदद मिले.
संजू दे सकते हैं टीम को मजबूती
मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'भारत के टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं. इससे विरोधी टीम के लिए टेक्निकल प्लान बनाना और ऑफ-स्पिनर को आइडियल मैच-अप के तौर पर चुनना आसान हो जाता है. संजू सैमसन को टीम में शामिल करने से मदद मिल सकती है'.
India has way too many left-handers in top order - this makes it easy for opponents to make tactical plans and pick off-spinners as ideal match-ups. Adding Sanju Samson to the mix could help.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
भारत का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.
ये खबर भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: अब बल्ला चलना तय! सुपर-8 से पहले गुरु की शरण में पहुंचे अभिषेक शर्मा, देखें वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















