Responsive Scrollable Menu

HPCL को दूसरी तिमाही में ₹3,625 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ हुआ; स्विगी पर 10 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनी HPCL यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जुलाई से सितंबर के अपने कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस तीन महीने में कंपनी को ₹3,625 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,859 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी मुनाफा 6% घटा है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में HPCL का कुल रेवेन्यू यानी उत्पादों की बिक्री से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी Q2FY26 में ₹1.09 लाख करोड़ था। वैसे तो पिछले साल के मुकाबले मुनाफा घटा है, लेकिन कंपनी के राहत की बात यह है कि इससे ठीक पहले की तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी को ₹12,264 करोड़ का भारी घाटा हुआ था। यानी बीती तिमाही की तुलना में कंपनी काफी हद तक अपने घाटे से उबर चुकी है। HPCL के दूसरी तिमाही (Q2) और हाफ ईयरली (H1) नतीजे नोट: H1 में पहली तिमाही के बड़े घाटे के कारण नेट प्रॉफिट (PAT) माइनस में दर्ज हुआ है। यहां रेवेन्यू और PAT करोड़ रुपए में, GRM डॉलर प्रति बैरल में हैं। HPCL के Q2 नतीजों की 4 बड़ी बातें पेट्रोल-डीजल और गैस की बिक्री बढ़ी: इस तिमाही देश भर में ईंधन की मांग मजबूत रही। HPCL ने 77.8 लाख टन पेट्रोल और डीजल बेचा, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है। इसके अलावा रसोई गैस (LPG) की बिक्री भी 20.3 लाख टन पर पहुंच गई। कच्चा तेल साफ करने से बढ़ी कमाई: रिफाइनिंग के बिजनेस में कंपनी को अच्छा फायदा हुआ है। एक बैरल कच्चा तेल साफ करने पर कमाई (GRM) ₹800 से बढ़कर ₹3000 प्रति बैरल हो गई। वहीं मुंबई और विशाखापट्टनम रिफाइनरियों ने अपनी 100% क्षमता से काम किया। 10 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर: HPCL ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी अपना नया 10 किलो वाला फाइबर LPG सिलेंडर ('HP Navya') क्विक-कॉमर्स के जरिए सीधे ग्राहकों के घर तक 10 मिनट में पहुंचाने की सुविधा दे रही है। EV चार्जिंग और सोलर पंपों का विस्तार: कंपनी ग्रीन एनर्जी पर तेजी से काम कर रही है। HPCL के 25,245 पेट्रोल पंपों में से 2,296 पर CNG और 5,880 पर EV चार्जिंग स्टेशन चालू हो चुके हैं। इसके अलावा 96% यानी 24,172 पेट्रोल पंप अब सौर ऊर्जा से चलाए जा रहे हैं। इस साल 31% गिर चुका HPCL का शेयर नतीजे जारी होने से पहले HPCL का शेयर 1.87% गिरकर ₹340.80 पर बंद हुआ। इस पूरे साल यानी 2026 में अब तक कंपनी का शेयर करीब 31.6% नीचे आ चुका है। क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे? रिफाइनिंग से कंपनी की कमाई बढ़ी है। हालांकि, पिछले घाटों की भरपाई अभी बाकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी अस्थिर हैं। इसलिए पेट्रोल-डीजल के दामों में तुरंत बदलाव की संभावना कम है।

Continue reading on the app

हैवेल्स इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 349.22 करोड़ रुपये पर

हैवेल्स इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 349.22 करोड़ रुपये पर

Continue reading on the app

  Sports

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Pakistan Aims To Host 2028 Women T20 World Cup: आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीम का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान इसका मुख्य मेजबान होगा. हालांकि, भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. Fri, 23 Oct 2026 22:17:13 +0530

  Videos
See all

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, CM Bhajan Lal Sharma ने अर्पित की पुष्पांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:37:34+00:00

News Ki Pathshala: क्लाइमेट पॉलिटिक्स का 'रियलटी चेक' #shorts #climatechange #weatherforecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:34:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers