आयुर्वेद में हजारों साल पुरानी तकनीक है ऑयल पुलिंग; सिर्फ दांत नहीं, गट हेल्थ के लिए भी बेहतर
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके चलते कम उम्र में कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं। इस कड़ी में अब लोग आयुर्वेद के उपायों को अपनाने लगे हैं।
आर्युवेद के उपायों में से एक है ऑयल पुलिंग, जिसे आयुर्वेद में कवला या गंडूषा कहा जाता है। यह हजारों साल पुरानी तकनीक है। इसका मकसद मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया को बाहर निकालना और दांत, मसूड़े, जीभ और गले को स्वस्थ रखना होता है। अगर इसे रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए, तो यह मुंह और पेट को स्वस्थ रखता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, मुंह और गट हेल्थ का सीधा संबंध पूरे शरीर से है। हम जो भी खाते हैं, वह सबसे पहले मुंह से होकर शरीर में जाता है। अगर मुंह में गंदगी, बैक्टीरिया या संक्रमण है, तो उसका असर पेट, पाचन और धीरे-धीरे पूरे शरीर पर पड़ता है। मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकते हैं। यह दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन, सांसों की बदबू और लार से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, ये बैक्टीरिया खाने के साथ पेट में पहुंचकर पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऑयल पुलिंग इसी समस्या पर काम करती है।
ऑयल पुलिंग के दौरान जब तेल को मुंह में घुमाया जाता है, तो तेल की चिपचिपी प्रकृति खराब बैक्टीरिया को अपनी ओर खींच लेती है। कुछ देर बाद ये बैक्टीरिया तेल में फंस जाते हैं और कुल्ला करने के बाद बाहर निकल जाते हैं। यही कारण है कि नियमित ऑयल पुलिंग करने से दांत, मसूड़े, जीभ और गला साफ और स्वस्थ रहते हैं। इससे मुंह की बदबू कम होती है, मसूड़ों की सूजन घटती है और दांतों में कैविटी की समस्या भी कम हो सकती है।
ऑयल पुलिंग करने का तरीका बेहद आसान है। एक बड़ा चम्मच तेल लेकर उसे मुंह में डालें और पानी की तरह धीरे-धीरे कुल्ला करें। इसे 15 मिनट तक करना चाहिए। इस दौरान तेल को बिल्कुल भी निगलना नहीं है। जब तेल पतला होकर दूध जैसा सफेद हो जाए, तो उसे थूक दें और गुनगुने पानी से मुंह अच्छी तरह साफ कर लें। इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि उस समय शरीर और मुंह सबसे ज़्यादा रिसेप्टिव होते हैं।
नारियल तेल, तिल का तेल, या सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल ऑयल पुलिंग के लिए किया जा सकता है। इनमें नारियल और तिल का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, अगर किसी को दांतों की गंभीर समस्या है, मुंह में घाव हैं, या ऑयल पुलिंग के बाद जीभ पर सफेद परत दिखने लगे, तो इसे तुरंत रोक देना चाहिए।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'अब लटकती-भटकती नहीं हैं परियोजनाएं', मेरठ में नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का उद्धाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की पावन धरा पर आज विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत इसके लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी ये उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी ट्रेन. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को भी दर्शाता है. हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाए.
पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती भटकती नहीं हैं. नमो भारत या मेट्रो सेवा दोनों का शिलान्यास करने का अवसर आप सबने मुझे दिया था और आज मुझे ही इनके लोकार्पण का सौभाग्य मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल-कॉलेज के अनेक युवाओं और अन्य यात्रियों से बीतचीत हुई. सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी और सबके सब लोग पुराने दिनों को याद कर रहे थे खासतौर पर बहनों और बेटियों ने मुझे बताया कि शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था यहां डर और भय का माहौल होता था.
पीएम मोदी ने कहा कि अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्मय मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल से ये नारी शक्ति का प्रतीक भी बनी है. इसमें ट्रेन ऑपरेटर स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकत काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















