Responsive Scrollable Menu

निफ्टी-500 का तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, कमाई में दर्ज की पिछले 8 तिमाहियों की सबसे तेज वृद्धि

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। रविवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में पिछले आठ तिमाहियों की तुलना में सबसे मजबूत कमाई दर्ज की है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी में निफ्टी-500 की कुल आय (एग्रीगेट अर्निंग्स) सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ी।

यदि फाइनेंशियल स्टॉक्स को अलग कर दिया जाए, तो कमाई में वृद्धि 23 प्रतिशत रही। वहीं, अगर मेटल और ऑयल-गैस कंपनियों को भी हटा दिया जाए, तब भी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़ी, जो अलग-अलग सेक्टरों में मजबूती को दर्शाता है।

बिक्री में भी तेज सुधार देखने को मिला। निफ्टी-500 कंपनियों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले 11 तिमाहियों में सबसे अधिक वृद्धि है।

इस तिमाही के दौरान कुल बिक्री लगभग 36 लाख करोड़ रुपए रही। वहीं, ईबीआईटीडीए करीब 8 लाख करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा यानी समायोजित कर-पश्चात लाभ (पैट) लगभग 4 लाख करोड़ रुपए रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमाई में बढ़ोतरी के मामले में कमोडिटी सेक्टर सबसे आगे रहा। ऑयल और गैस क्षेत्र के मुनाफे में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मेटल सेक्टर में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसयू) ने 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि एनबीएफसी लेंडिंग कंपनियों के मुनाफे में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ट्रैक्टर और यात्री वाहनों को छोड़कर ऑटोमोबाइल सेक्टर में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़ा। इसे त्योहारों की मांग और जीएसटी दरों में कटौती का समर्थन मिला।

कैपिटल गुड्स कंपनियों ने 24 प्रतिशत की आय वृद्धि दर्ज की, जिसे मजबूत ऑर्डर बुक और बिजली ट्रांसमिशन, रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा में सरकारी खर्च का सपोर्ट मिला।

सीमेंट सेक्टर ने भी कई कमजोर तिमाहियों के बाद जोरदार वापसी की और मुनाफे में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

करीब 7-8 प्रतिशत की मांग में सुधार से प्रदर्शन को बल मिला। टेलीकॉम सेक्टर ने इस तिमाही में अपना मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़ाकर 31 अरब रुपए कर लिया।

इस तिमाही में मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप-150 कंपनियों की कमाई सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी, जबकि स्मॉलकैप-250 कंपनियों की कमाई 26 प्रतिशत बढ़ी। तुलनात्मक रूप से, निफ्टी-100 कंपनियों की आय में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, देश की सुख-समृद्धि की कामना

देवघर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर झारखंड पहुंचे। उन्होंने देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे गर्भगृह में गए, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई। दर्शन के उपरांत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में भी व्यतीत किया।

बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे बाबाधाम आकर दर्शन करें। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे देश पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच गौतम अदाणी ने सामान्य दर्शन-पूजन की परंपरा का पालन किया।

उल्लेखनीय है कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद गौतम अदाणी गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात की फोटो खुद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, अपने देवघर आवास पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी जी का स्वागत किया।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: टीम इंडिया को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? साउथ अफ्रीका से हार के बाद ये है समीकरण

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत ग्रुप स्टेज में लगातार 4 जीत के साथ की थी. मगर सुपर-8 राउंड के पहले ही मैच में उसे 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसने टीम इंडिया की राह को कठिन बना दिया है. Sun, 22 Feb 2026 23:54:12 +0530

  Videos
See all

बांग्लादेश से भारत पर आतंकी अटैक की साजिश ! | India Terror Plan | Pak-Bangladesh | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:32:54+00:00

Kailash Parvat: एक पर्वत...जिसपर कदम रखना मना है!, दूसरी दुनिया का द्वार | Char Dham | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:01+00:00

8th Pay Commission Update: मार्च में मिलेगी मोटी सैलरी! 60% DA बढ़ोतरी का बड़ा संकेत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:00:05+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप-मुनीर की जोड़ी 'नोबेल' के लिए..मोदी मुहर नहीं लगाएंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers