Responsive Scrollable Menu

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के खिलाफ किसानों का पैदल मार्च, जमकर की नारेबाजी, नीलबड़ में पुलिस ने रोका, जानें क्या हैं मांगें

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रस्तावित मास्टर प्लान-2047 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध तेज हो गया है। योजना के नये ड्राफ्ट में कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट, ग्रीन बेल्ट और अन्य आरक्षित श्रेणियों में शामिल किये जाने के विरोध में गुरुवार को 66 गांवों के किसान और स्थानीय रहवासी सड़कों पर उतर आये है।

इसके अलावा, मिसरोद के रहवासियों ने पुरानी आबादी के बीच से प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को योजना से हटाने की मांग करते हुए नगर तथा ग्राम निवेश (टीएनसीपी) विभाग को लिखित आपत्तियां सौंपीं हैं। दोनों ही पक्षों ने मांग की कि विकास योजना तैयार करते समय स्थानीय आबादी, आजीविका, सार्वजनिक संस्थानों और पर्यावरण के हितों को प्राथमिकता दी जाये।

उनका कहना है कि सड़क से पुराने मकानों, सैकड़ों परिवारों, प्राचीन मंदिरों, सार्वजनिक संस्थानों और 10 से 15 पुराने पीपल-बरगद के पेड़ों पर असर पड़ सकता है। रहवासियों ने संयुक्त स्थल निरीक्षण कर आबादी और सार्वजनिक संस्थानों को कम प्रभावित करने वाले वैकल्पिक मार्ग का तकनीकी सर्वे कराने की मांग की।

पैदल मार्च कर भोपाल पहुंचे सैकड़ों किसान

बता दें कि मुगालिया छाप से सैकड़ों किसान दोपहर करीब 12 बजे पैदल मार्च करते हुए भोपाल पहुंचे। किसान टीएनसीपी कार्यालय जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नीलबड़ पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इससे नाराज किसान सड़क पर धरने पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे। किसानों ने अपनी जमीन और खेती बचाने की मांग उठाते हुये भोपाल विकास योजना-2047 के ड्राफ्ट पर आपत्ति जताई। उनका विरोध कृषि भूमि को आरक्षित श्रेणियों में शामिल किए जाने को लेकर है।

किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित मास्टर प्लान में 66 गांवों की कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट, ग्रीन बेल्ट और अन्य आरक्षित श्रेणियों में शामिल किया जा रहा है। इससे हजारों किसानों की खेती और आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने कहा कि वे अपनी आपत्तियां और सुझाव संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कृषि भूमि का उपयोग बदलने से उनके परिवारों के सामने रोजगार और भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है।

किसानों और स्थानीय रहवासियों की प्रमुख मांगें

  • भोजताल संरक्षण जोन-1 और जोन-2 के कड़े प्रतिबंध हटाए जायें।
  • कृषि भूमि का उपयोग केवल खेती के लिए सुरक्षित रखा जाये।
  • मास्टर प्लान पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा कम से कम एक माह बढ़ाई जाये।
  • फैसला लेने से पहले प्रभावित गांवों में ग्रामसभाएं आयोजित कर किसानों का पक्ष सुना जाये।
  • मिसरोद में प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क के लिए वैकल्पिक मार्ग का सर्वे कराया जाये।
  • सड़क निर्माण की योजना में मकानों, मंदिरों और प्राचीन पेड़ों को बचाया जाये।

इसके अलावा, किसानों ने मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाये हैं। किसानों का कहना है कि साल 2031 के मास्टर प्लान को लेकर आपत्तियों के दौरान ग्राम पंचायतों की सहमति से प्रारूप तैयार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मौजूदा प्रारूप तैयार करते समय गांवों की ग्राम सभाओं की सहमति नहीं ली गई।

Continue reading on the app

भुवनेश्वर ने पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में नो-बॉल डाली:अभिषेक ने 7वीं बार पहली बॉल पर सिक्स लगाया, राहुल-जुरेल मैच देखने पहुंचे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में नो-बॉल डाली। उन्होंने बिना नो-बॉल दिए सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 29 रन की पारी खेलने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वे 7वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में ऐसा कर चुके हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल यह मैच देखने पहुंचे थे। भारत-न्यूजीलैंड पहले टी-20 में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भुवनेश्वर ने बिना नो-बॉल डाले 299.3 ओवर डाले भुवनेश्वर कुमार ने बिना नो-बॉल दिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 299.3 ओवर डालने का रिकॉर्ड बनाया। नामीबिया के डेविड वीजे 180.4 ओवर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. भुवनेश्वर पावरप्ले में 680 डॉट बॉल डाल चुके भुवनेश्वर ने फुल मेंबर टीमों में टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉल बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 680 डॉट बॉल के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ा। साउदी ने टी-20 इंटरनेशनल में 679 डॉट बॉल डाली थी। 3. अभिषेक सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गुरुवार को 7वीं बार यह कारनामा किया। उन्होंने अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी के 6 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 4. भारत का टी-20 में सबसे बड़ा सफल रनचेज भारत ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड 19.4 ओवर में 226 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया और जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 5. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने क्राइस्टर्च में पहले 6 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए। यह टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। ओवरऑल टी-20 में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर 100/0 है, जो उसने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। 6. टी-20 में पहली बार भारत के 5 गेंदबाजों ने 40 या ज्यादा रन दिए क्राइस्टर्च में भारत के पांचो गेंदबाजों ने कोटे के अपने 4 ओवर में 40 से ज्यादा रन दिए। टी-20 में भारत के साथ पहली बार ऐसा हुआ है। भुवनेश्वर ने 49, अर्शदीप ने 45, मयंक यादव ने 40, अक्षर पटेल ने 51, नीतीश कुमार रेड्डी ने 40 रन दिए। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. राहुल, ध्रुव जुरेल और पडिक्कल मैच देखने पहुंचे क्राइस्टचर्च में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल मैच देखने पहुंचे। उनके साथ बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और स्पिनर मानव सुथार भी दिखे। उन्होंने पवेलियन से मैच का आनंद उठाया। 2. भुवनेश्वर कुमार के अंगुठे पर गेंद लगी 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शॉट खेलकर एक रन लिया। गेंद को रोकने की कोशिश में भुवनेश्वर कुमार चोटिल हुए। गेंद भुवनेश्वर की कलाई और अंगूठे के बीच के हिस्से पर लगी। इसके बाद फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका ट्रीटमेंट किया और आइस पैक लगाया। इसके बाद भुवनेश्वर ने गेंदबाजी जारी रखी। 3. फ्री-हिट पर कैच हुए जैकब्स, रेड्‌डी सेलिब्रेट करने लगे भुवनेश्वर कुमार ने 16वें ओवर में लगातार दूसरी बाउंसर फेंकी, जिसे अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। फ्री-हिट पर बेवॉन जैकब्स ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। लॉन्ग ऑन पर नीतीश कुमार रेड्डी ने कैच पकड़ लिया। हालांकि उन्हें ध्यान ही नहीं रहा कि यह फ्री हिट थी और गेंद पकड़ने के बाद जश्न मनाने लगे। 4. सैंटनर और फिलिप्स के साथ गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर गई भारतीय पारी के तीसरे ओवर में मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स के बीच एक मजेदार इंसीडेंट हुआ। इसकी वजह से टीम इंडिया को 4 रन मिल गए। लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने कवर के ऊपर शॉट खेला। मिड-ऑफ से मिचेल सैंटनर और एक्स्ट्रा कवर से ग्लेन फिलिप्स गेंद के पीछे दौड़े। फिलिप्स ने डाइव लगाकर गेंद को बाउंड्री के अंदर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान स्लाइड कर रहेे सैंटनर से गेंद टकराई और दोनों गेंद के साथ बाउंड्री रोप को पार कर गए। इसके बाद दोनों मुस्कुराते नजर आए। 5. कैच पकड़ने की कोशिश में सिर के बल गिरे सैंटनर 12वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर अक्षर पटेल ने मिड-ऑफ के ऊपर शॉट खेला। मिचेल सैंटनर ने पीछे जाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। वे सिर के बल गिर पड़े। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उनका हाल जाना। फिजियो भी मैदान पर पहुंचे। सैंटनर ने खेल जारी रखा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: कौन है 16 साल का नेट बॉलर, जिसने वैभव सूर्यवंशी को किया बोल्ड? गंभीर ने भी की तारीफ

क्राइस्टचर्च में दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में प्रैक्टिस की लेकिन इस दौरान ध्यान खींचा 16 साल के अनजान गेंदबाज ने, जिसने वैभव को बोल्ड किया तो अभिषेक को भी परेशान किया. Sat, 24 Oct 2026 00:12:14 +0530

  Videos
See all

White House says Melania Trump brokers truce for Ukraine city 'on brink of disaster' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T20:05:47+00:00

Rahul Gandhi भारत में टाइम पास करने आते हैं? । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T19:36:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers