Responsive Scrollable Menu

अदाणी टोटल गैस की आय दूसरी तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 167 करोड़ रुपए रहा

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपए हो गया है।

इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 2,102 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछली साल समान अवधि में 1,569 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 340 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, छमाही आधार पर यह 3 प्रतिशत बढ़कर 621 करोड़ रुपए हो गया है।

एटीजीएल के सीईओ संजय पंडिता ने कहा कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। सीएनजी की लगातार मांग और पीएनजी की पहुंच बढ़ने से कंपनी के वॉल्यूम में 12 प्रतिशत और आय में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में हासिल किया गया है, जिसमें पश्चिम एशिया का संकट, ब्रेंट और स्पॉट गैस की ऊंची कीमतें, करेंसी की गिरती वैल्यू और एपीएम आवंटन में कटौती जैसी मुश्किलें शामिल थीं।

नेटवर्क विस्तार के चलते, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में सीएनजी की मात्रा में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पीएनजी की मात्रा में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस तिमाही में कुल वॉल्यूम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी के अनुसार, अब लगभग 11.81 लाख घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से जुड़ चुके हैं।

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 173 करोड़ रुपए रहा, और वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए यह 315 करोड़ रुपए रहा।

नए कारोबार के मोर्चे पर, अदाणी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड ने अपना विस्तार करते हुए 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 225 शहरों में 5,513 ईवी चार्ज पॉइंट स्थापित किए हैं। इनकी कुल क्षमता लगभग 63 मेगावाट है और इनमें से 4,809 चार्ज पॉइंट अभी चालू (ऑपरेशनल) हैं।

अदाणी टोटलएनर्जीज बायोमास लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 460 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) बेची, जिसमें से 195 टन की बिक्री विशेष सीबीजी स्टेशनों के ज़रिए हुई।

ऑर्गेनिक खाद (जैविक खाद) की बिक्री 6,865 टन से अधिक रही, जिसमें हरित अमृत ब्रांड के तहत बेची गई 1,757 टन खाद भी शामिल है। ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) के मोर्चे पर, कंपनी का एनएसई सस्टेनेबिलिटी स्कोर बढ़कर 75 हो गया है, और स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस) स्कोर भी सुधरकर 100 में से 75 हो गया है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Pakistan Aims To Host 2028 Women T20 World Cup: आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीम का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान इसका मुख्य मेजबान होगा. हालांकि, भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. Fri, 23 Oct 2026 22:17:13 +0530

  Videos
See all

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, CM Bhajan Lal Sharma ने अर्पित की पुष्पांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:37:34+00:00

News Ki Pathshala: क्लाइमेट पॉलिटिक्स का 'रियलटी चेक' #shorts #climatechange #weatherforecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:34:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers