Responsive Scrollable Menu

Gurugram Horror । 3 दिन तक बेटी को किया टार्चर, Private Part भी जलाया, मां ने बताई लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी

गुरुग्राम के सेक्टर 69 से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पीड़िता के माता-पिता और वकील के बयानों से पता चला है कि यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि बेहद क्रूरता और यौन उत्पीड़न का मामला है।

पीड़िता की वकील ने कहा, प्राइवेट पार्ट्स जला दिया

पीड़िता की वकील रीना राय ने बताया कि आरोपी शिवम ने लड़की को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसे बुरी तरह टॉर्चर किया। वकील के मुताबिक, आरोपी ने हैंड सैनिटाइजर की मदद से लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया और उसके साथ बेहद गंदी हरकतें कीं। मारपीट के कारण लड़की का चेहरा बुरी तरह सूज गया है और उसके बाल भी काट दिए गए हैं। पीड़िता के पिता ने इसे 'निर्भया केस' जैसा बताते हुए कहा कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामूली धाराओं में ही केस दर्ज किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Gurugram Horror । शादी के जिक्र पर भड़का आशिक, सैनिटाइजर डालकर Live-in Partner के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग


पीड़िता की मां का छलका दर्द

पीड़िता की मां ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 16 फरवरी की रात को उनकी बेटी ने फोन कर जान बचाने की भीख मांगी थी। बेटी ने रोते हुए बताया था कि शिवम उसे पिछले तीन दिनों से मार रहा है और जला रहा है। मां का आरोप है कि आरोपी ने लड़की पर पेशाब किया, उसके शरीर को चाकू से कई जगह से काटा और हर दिन उसके प्राइवेट पार्ट्स को जलाया। मां ने यह भी बताया कि उनकी बेटी गुरुग्राम में बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी और ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी दोस्ती शिवम से हुई थी।
 

इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए Bhupen Borah, कांग्रेस छोड़ते हुए बताई 'अंदर की कहानी'


परिवार की मांग, आरोपी को कड़ी सजा मिले

फिलहाल लड़की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। परिवार का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की। परिवार अब पुलिस से मांग कर रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें रेप और हत्या की कोशिश जैसी कड़ी धाराएं जोड़ी जाएं और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

Continue reading on the app

रमजान में हैदराबाद की रातें गुलजार! मोहब्बत का शरबत, फालूदा और रूह अफजा से सजी इफ्तार की शाही दावत!

Ramzan special drinks : रमजान में हैदराबाद की शामें खास जायकों से महक उठती हैं. इफ्तार में रूह अफजा, मोहब्बत का शरबत, फालूदा और कस्टर्ड शरबत जैसे ठंडे पेय रौनक बढ़ा देते हैं. मक्का मस्जिद और चारमीनार के आसपास बाजारों में इन ड्रिंक्स की जबरदस्त मांग रहती है, जो रोजेदारों को ताजगी और ऊर्जा देते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: पाकिस्तान का दूसरा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट? पल्लेकेले में इंग्लैंड से भिड़ंत

PAK vs ENG, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 5वां मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए सबसे अहम माना जा रहा है. Tue, 24 Feb 2026 09:14:24 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Politics: बांग्लादेश का भारत को बड़ा झटका! | Tarique Rahman | Sheikh Hasina |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:45:01+00:00

Swami Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य पर FIR, गिरफ्तारी की तलवार, यौन उत्पीड़न का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:39:37+00:00

Shorts : सड़क पर दिखा शेरों का झुंड! |Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:45:12+00:00

Shocking Video: LPG टैंकर ब्लास्ट का डरावना वीडियो, कैमरे में कैद तबाही | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers