Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, आइवरी लहंगा और व्हाइट शेरवानी में दिखा कपल का रॉयल अंदाज
Shikhar Dhawan Wedding: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से 21 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में शादी रचाई। शादी का समारोह बेहद निजी और खूबसूरत था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहे।
कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की शानदार तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा, "Mr. & Mrs. Dhawan।"
सोफी शाइन ने पहना आइवरी लहंगा
सोफी ने पारंपरिक लाल या गुलाबी की जगह मनीष मल्होत्रा का आइवरी लहंगा पहना। लहंगे पर कोरल, पीच और सैज ग्रीन के फूलों की नक्काशी थी, जिससे उनका लुक बिल्कुल प्रिंसेसे जैसा लग रहा था।
ब्लाउज हाई नेक और फुल स्लीव्स वाला था, जिसमें मोतियों की स्ट्रैंड्स की सजावट थी। उन्होंने ट्रेडिशनल झुमके और मांग टीका पहनकर अपने लुक को एलीगेंट बनाया। लाइट मेकअप, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और वॉल्यूमिनस ब्लॉन्ड हेयर स्टाइल ने उनका लुक क्लासी बनाया।
यह भी पढ़े - शाहरुख ने लीलावती अस्पताल में सलीम खान से की मुलाकात; देर रात अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई कार
शिखर धवन का महाराजा लुक
धवन ने भी मनीष मल्होत्रा का व्हाइट-ऑन-व्हाइट शेरवानी पहना, जिस पर हल्की एम्ब्रॉइडरी थी। उन्होंने इसके साथ सफेद सफा, एमेरेल्ड माला और पॉलिश्ड व्हाइट फुटवियर कैरी किया। इसमे वो महराजा जैसे लग रहे थे।
यह भी पढ़े - फिल्ममेकर MM Baig के निधन पर ऋतिक रोशन हुए भावुक: गुरु को याद कर बोले- 'मैं पूरी तरह खो चुका था, आपने मदद की'
सोफी शाइन कौन हैं?
सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और पहले UAE में जॉब करती थी। वे Northern Trust Corporation में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट रही हैं। अब वे धवन की कंपनी डा वन स्पोर्ट्स की COO हैं।
यह भी पढ़े - जेल से निकलते ही छलके राजपाल यादव के आंसू: पत्नी राधा के लिए बोले- 'कई जन्म लेकर भी नहीं चुका पाऊंगा एहसान!'
धवन की पहली शादी टूटी
धवन ने अक्टूबर 2023 में अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। जिसके बाद बेहद मुश्किल दौर से गुजरे। तलाक के समय उन्हें अपने बेटे जोरावर से मिलने में कई साल तक परेशानी हुई। कोर्ट ने सीमित वीडियो कॉल की अनुमति दी थी।
यह भी पढ़े - तालिबानी कानून पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, बोलीं- मानवता पर कलंक...
अपनी मौत तक 500 अरब डॉलर से अधिक दे दूंगा टैक्स, एलन मस्क ने खुद को बताया इतिहास का सबसे बड़ा टैक्सपेयर्स
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) आए दिन कोई ना कोई बड़ा दावा करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नई बात से सबको हैरान कर दिया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा की वह अपने पूरे जीवन में 500 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स भुगतान कर देंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan

















