Responsive Scrollable Menu

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Obesity Side Effects: मोटापा अब सिर्फ लुक्स या फिटनेस का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का बढ़ता चलन और शारीरिक गतिविधि की कमी ने मोटापे को तेजी से बढ़ाया है। कई लोग इसे सामान्य वजन बढ़ना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है।

डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होना कई क्रॉनिक बीमारियों की जड़ है। मोटापा न केवल जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि उम्र भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं वे 5 गंभीर बीमारियां, जिनका खतरा मोटापे से कई गुना बढ़ जाता है।

मोटापा बढ़ने से होने वाली बीमारियां

हार्ट डिजीज़
मोटापा दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है। शरीर में बढ़ी हुई चर्बी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अधिक वजन वाले लोगों में दिल संबंधी समस्याएं आम पाई जाती हैं।

टाइप-2 डायबिटीज
मोटापा इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है, जिससे शरीर शुगर को सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता। यही स्थिति आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का रूप ले सकती है। खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी इस जोखिम को और बढ़ा देती है।

सांस और नींद से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा वजन होने से सांस लेने में दिक्कत और स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में बार-बार सांस रुकना या खर्राटे लेना भी मोटापे से जुड़ा हो सकता है।

Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी

Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर मुंह में घोलेगा अनूठी मिठास, खास मौकों पर इस तरह करें तैयार

Coriander and Chilies: धनिया-हरी मिर्च हफ्तों तक नहीं होंगी खराब! इन ट्रिक्स से करें स्टोर, स्वाद रहेगा बरकरार

Overeating Habit: ओवरईटिंग की आदत बना सकती है कमज़ोर! 5 नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

जोड़ों का दर्द और आर्थराइटिस
अतिरिक्त वजन का सीधा असर घुटनों और कमर पर पड़ता है। इससे जोड़ों पर दबाव बढ़ता है और दर्द या आर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक मोटापा रहने से चलने-फिरने में भी परेशानी हो सकती है।

फैटी लिवर और कैंसर का खतरा
मोटापा लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकता है, जिससे फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है। कुछ रिसर्च के अनुसार मोटापा कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

MP Apex Bank में 2076 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; जानें नई डेट और पूरी डिटेल

मध्यप्रदेश में बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। MP Apex Bank ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 07 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक की ओर से यह फैसला अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए लिया गया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण मौका न चूक जाए।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये रखा गया है, जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न कंप्यूटर, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषयों से होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

शादी का रिश्ता खत्म लेकिन हार्दिक पंड्या के दिल में अब भी एक्स वाइफ नताशा, गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार, जान लीजिए कीमत

Hardik Pandya Gift Rs 4 Crore Land Rover Defender to Ex Wife Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार ऑलराराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को अपने बेटे अगस्त्य के साथ काले रंग की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ पोज देते हुए देखा गया. खबर है कि यह लक्जरी गाड़ी हार्दिक ने ही गिफ्ट की है. Sun, 22 Feb 2026 13:59:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War: ट्रंप के निशाने पर ईरान के सुप्रीम लीडर का पूरा खानदान?,खामेनेई ने दिया अल्टीमेटम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:45:04+00:00

Maoist leader Dev Ji ने Telangana में किया Surrender, Chhattisgarh Deputy CM ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:39:02+00:00

Viral Video : हाथी चुराते CCTV में कैद चोर ! | N18S | #cctvfootage #thief #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:46:35+00:00

#viralvideo: कटनी के जंगल में टाइगर की शिवभक्ति! वायरल वीडियो करेगा दंग | #shorts #tiger | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T08:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers