एमसीए-एमएचएमसीटी सीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
महाराष्ट्र में पोस्टग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। State Common Entrance Test Cell, Maharashtra कल यानी 23 फरवरी 2026 को MAH MHMCT CET 2026 और MAH MCA CET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इससे पहले 18 फरवरी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर यह आखिरी मौका दिया गया था। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट State Common Entrance Test Cell, Maharashtra पर जाकर फॉर्म भर लें। कल के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यदि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पडेस्क नंबर 07969134401, 07969134402 और 18002090191 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले mahacet.org वेबसाइट पर जाएं।
- “Postgraduate Courses” सेक्शन में MAH MHMCT CET 2026 या MAH MCA CET 2026 का लिंक चुनें।
- “New Registration” पर क्लिक कर बेसिक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन आईडी-पासवर्ड जनरेट करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सावधानी से भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें — शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
जरूरी दस्तावेज और शर्तें
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास APAAR ID और Aadhaar ID दोनों होना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने अभी तक APAAR ID नहीं बनाई है, वे DigiLocker पोर्टल के माध्यम से इसे जल्द तैयार कर लें।
साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, पिता का नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां अपडेट रखना जरूरी है। आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य बताया गया है।
रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं… जब सरोज खान ने सलमान खान पर लगाया था गाली देने का आरोप
एक समय था जब सलमान खान और सरोज खान के बीच विवाद हुआ था। सलमान ने वादा किया था कि वो जब बड़े एक्टर बन जाएंगे तो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे। वहीं सरोज ने सलमान पर गाली देने का आरोप लगाया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















