Responsive Scrollable Menu

IDFC फर्स्ट बैंक में ₹590 करोड़ का फ्रॉड:कुछ कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खातों में गड़बड़ी की, 4 लोग सस्पेंड

IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ स्थित एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक ने खुद शेयर बाजार (BSE) को दी जानकारी में बताया कि इस फ्रॉड में बैंक के ही कुछ कर्मचारी शामिल हैं। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने बैंक को कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा सरकार के खातों में हुई गड़बड़ी बैंक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह धोखाधड़ी चंडीगढ़ की एक विशेष शाखा में हरियाणा सरकार के कुछ खातों के साथ हुई है। बैंक के मुताबिक, अभी उन खातों के मिलान की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें करीब 590 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। बैंक अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह गड़बड़ी कब से चल रही थी। बाहरी लोगों के साथ मिलीभगत का शक 4 कर्मचारी सस्पेंड, फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने तुरंत एक्शन लेते हुए 4 संदिग्ध अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है। बैंक ने कहा है कि वह दोषी कर्मचारियों और बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र बाहरी एजेंसी से 'फॉरेंसिक ऑडिट' कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैंक ने बुलाई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग इस गंभीर मामले को देखते हुए बैंक की 'स्पेशल कमेटी फॉर मॉनिटरिंग फ्रॉड्स' की बैठक 20 फरवरी को बुलाई गई थी। इसके बाद 21 फरवरी को बैंक के ऑडिट कमेटी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई, जिसमें इस धोखाधड़ी की जानकारी साझा की गई। पैसे रिकवर करने की कोशिशें शुरू IDFC फर्स्ट बैंक ने उन बैंकों को भी 'रिकॉल रिक्वेस्ट' भेजी है, जिनके खातों में संदिग्ध पैसा ट्रांसफर किया गया है। बैंक ने दूसरे बैंकों से उन 'संदिग्ध खातों' में मौजूद बैलेंस को होल्ड करने की रिक्वेस्ट की है, ताकि पैसे की रिकवरी की जा सके। बैंक का कहना है कि नुकसान का सही आकलन जांच और रिकवरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Continue reading on the app

Viral Video: गजब का मॉडिफिकेशन…लड़कों ने बाइक में जोड़ दिए 4 और पहिए; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कभी-कभी तो मॉडिफाइड बाइक भी बना देते हैं और उसे सड़क पर लेकर निकल पड़ते हैं. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें तीन लड़कों ने मिलकर कैसी अनोखी बाइक बनाई है और उसे रोड पर चलाकर दिखाया भी है.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का धमाका, तोड़ दिया भारत का 19 साल पुराना महारिकॉर्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में तूफानी खेल दिखाते हुए भारत के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. Mon, 23 Feb 2026 21:02:19 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Rajasthan के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar का विवादित बयान, मंत्री के बयान से सियासी हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:44+00:00

News Ki Pathshala: मस्जिद पर ताला, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन! #shorts #sushantsinha #masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:39+00:00

Rahul Gandhi ने PM Modi को लेकर क्या कहा ? #shorts #pmmodi #shortsvideo #rahulgandhi #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:25+00:00

Bhagwat Abandons Hindutva For Politics, Gets Trolled | JNU:ABVP Attacked By Left | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:08:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers