Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार:हमले की साजिश थी, ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से कनेक्शन; 12+ मोबाइल, 16 सिमकार्ड बरामद

दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 की गिरफ्तारी तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से 6 मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल को अरेस्ट किए गए। इन लोगों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से पकड़े गए। ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों की 2 तस्वीरें… आतंकियों की मदद के लिए रेकी की दिल्ली पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोपी है। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल होने का शक है। सभी को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। 21 फरवरी: देश में सिक्योरिटी अलर्ट जारी एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी, वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमों को तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

गुरुग्राम में युवती के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:मारपीट कर न्यूड वीडियो बनाई, स्टील की बोतल से सिर फोड़ा; लिव-इन में रहती थी

गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम ने लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जलाया था। उसके साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाई। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा था। इसके बाद युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल की थी। युवती की मां भी त्रिपुरा पुलिस में अधिकारी हैं। आरोपी ने 18 फरवरी की रात एक पीजी में रह रही अपनी लिव इन पार्टनर को जमकर पीटा था। युवती के हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद युवती की सीरियस हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया था। ऑनलाइन एप से हुई दोस्ती पीड़ित मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में रह रही थी। गुरुग्राम की ही जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। एक ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए युवक के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। सितंबर 2025 में बातचीत शुरू होने के बाद दोनों एक दूसरे से कई बार मिले। शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए पीड़ित का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम के पीजी में साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी को युवती के कैरेक्टर पर शक होने लगा। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम ने लिव-इन पार्टनर के पैरों पर चाकू से हमला किया। उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर स्टील की बोटल से हमला किया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जला दिए। लोकल लैंग्वेज में मां को बताई घटना घटना की रात पीड़ित ने आरोपी के चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल कर सारी सच्चाई बताई। युवती ने मां से अपनी लोकल लैंग्वेज में ही बात की। जिससे आरोपी उनकी बात समझ न सके। फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। दिल्ली अस्पताल में चल रहा इलाज शुरू में डॉक्टरों ने युवती को बयान देने के लिए अनफिट बताया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, इलाज के बाद पुलिस ने उसकी डिटेल्ड गवाही रिकॉर्ड की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। एडवोकेट बोली- शरीर को कई जगह से दागा एडवोकेट रीना रॉय ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर कहा था- अगर आप मुझे जिंदा देखना चाहते हो गुरुग्राम में आकर ढूंढ लो। उसने अपने पीजी के बारे में भी बताया था। इसके बाद उसके घरवाले एक्टिव हुए। एडवोकेट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर लगाकर लाइटर से आग लगाई थी। उसने शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा:चेहरे पर चोट के गहरे निशान, AIIMS रेफर; मां बोली- बेटी के चरित्र पर शक करता था गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जमकर पीटा। रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर करता रहा। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड की चंगुल से छुड़ाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

शुक्र ने बदली चाल, गुरु के नक्षत्र में विराजमान, 4 मार्च तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा!

धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) 22 फरवरी रविवार को अपनी चाल बदल चुके हैं। वर्तमान में गुरु के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में विराजमान हैं। और यहां 4 मार्च यानी होली के दिन तक संचरण करते रहेंगे। इसके बाद असुरों के गुरु शुक्राचार्य का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होगा। शुक्र के इस चाल … Sun, 22 Feb 2026 23:25:00 GMT

  Videos
See all

Maithili Thakur On RJD News: मैथिली ठाकुर का आरजेडी पर चौतरफा हमला ! #shorts #ytshorts #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:03:45+00:00

माह-ए-रमजान.. मुनीर बना शैतान !| Shorts | Pakistan Airstrike on Afghanistan | Munir | TTP | Pak Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:13:51+00:00

Swami Avimukteshwaranand FIR: शंकराचार्य पर FIR, अब आर-पार! | Hindi News | CM Yogi | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:10:00+00:00

Kishtwar Terrorist Encounter: जैश के टॉप कमांडर का खात्मा, किश्तवाड़ मुठभेड़ में 3 आतंकियों का अंत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers