बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, बंगाल-तमिलनाडु से 8 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार; पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार
सुरक्षा एजेंसियों ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया. जिसके तहत पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं. इनमें से दो आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल तो 6 आतंकियों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को राजधानी दिल्ली में जारी आतंकी हमले के अलर्ट के बीच गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि ये आठों संदिग्ध आतंकी किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे.
दिल्ली लाए जा रहे हैं कि संदिग्ध आतंकी
#WATCH | Tiruppur, Tamil Nadu | Visuals of the six arrested accused, namely Mizanur Rahman, Mohammad Shabat, Umar, Mohammad Litan, Mohammad Shahid, and Mohammad Ujjal from Tamil Nadu, being taken to Delhi, yesterday.
— ANI (@ANI) February 22, 2026
The six accused were arrested by the Delhi Police. https://t.co/SAkLoE8Bji pic.twitter.com/PykAiqRrOv
तमिलनाडु की गारमेंट यूनिट्स से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से भी गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है. बता दें कि इस आतंकी मॉड्यूल ने 8 फरवरी को राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे. इन पोस्टर्स में कश्मीर से जुड़ी बातें लिखी गई थीं. जिसमें कश्मीर को फ्री करने का जिक्र किया गया था.
Six suspects have been arrested in Tamil Nadu for allegedly planning a terror conspiracy with the backing of Pakistan’s ISI and Bangladesh-based terror groups. Delhi Police is bringing the accused to the national capital for further investigation. The arrested individuals include… pic.twitter.com/cBIQJw4U92
— IANS (@ians_india) February 22, 2026
दिल्ली पुलिस की जांच में इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हो गया. उसके बाद पुलिस ने 6 आतंकियों को तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के उथुकुली से दो, पल्लडम से तीन और तिरुमुरुगनपूंडी से एक संदिग्ध को गारमेंट यूनिट्स से गिरफ्तार कर लिया.
HSSC Stenographer Exam 2026: पात्रता, परीक्षा पैटर्न और परीक्षा से सम्बंधित पूरी जानकारी
HSSC Stenographer Exam: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Daily News 24





















