Responsive Scrollable Menu

Delhi-Meerut RRTS: सिर्फ 55 मिनट रह जाएगी दिल्ली से मेरठ की दूरी, देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर की जानें खासियत

देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी देश की पहली सेमी हाई स्पीड आरआरटीएस का उद्घाटन करने वाले हैं. रविवार को पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे. इस ट्रेन की वजह से घंटों का सफर एक घंटे से भी कम वक्त में पूरा हो जाएग. ये ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम तक जोड़ेगी, जिसमें कुल 55 मिनट का ही वक्त लगेगा. 

वर्तमान में नमो भारत रेल कॉरिडोर कुछ स्टेंशन्स के बीच चल रही है लेकिन आज के उद्घाटन के बाद काले खां से मोदीपुरम तक के फुल कॉरिडोर को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा. 

पूरे कॉरिडोर के शुरू होने के बाद हर दिन करीब 1.67 लाख यात्री इसमें सफर कर सकते हैं. उम्मीद है कि भविष्य में ये संख्या प्रतिदिन 7.5 लाख लोगों तक पहुंच सकती है. दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर सड़क मार्ग से दो से तीन घंटे में पूरा होता है, जो इस कॉरिडोर की मदद से 55 से 60 मिनट में पूरा हो जाएगा. एक्सप्रेस-वे की तुलना में ये बहुत तेज है.

किराया और आर्थिक बचत:

ट्रेन के स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 रुपये से 150 रुपये के बीच होगा, वहीं प्रीमियम क्लास के लिए यही किराया 30 रुपये से 225 रुपये तक हो सकता है (टिकट का मूल्य ऊपर नीचे भी हो सकता है, ये सटीक किराया नहीं बल्कि अनुमान है). नमो भारत का सफर कार के सफर से काफी ज्यादा किफायती और आरामदायक है. खास बात है कि मेरठ शहर में मेरठ मेट्रो भी इसी ट्रैक को इस्तेमाल करेंगी, जिस वजह से स्थानीय कनेक्टिविटी और बेहतर हो पाएगी.

स्टेशन का नाम  

  1. जंगपुरा एलिवेटेड
  2. सराय काले खां एलिवेटेड
  3. न्यू अशोक नगर एलिवेटेड
  4. आनंद विहार अंडरग्राउंड
  5. साहिबाबाद एलिवेटेड
  6. गाजियाबाद एलिवेटेड
  7. गुलधर एलिवेटेड
  8. दुहाई एलिवेटेड
  9. दुहाई डिपोएट ग्रेड
  10. मुरादनगर एलिवेटेड
  11. मोदी नगर साउथ एलिवेटेड
  12. मोदी नगर नॉर्थ एलिवेटेड
  13. मेरठ साउथ एलिवेटेड
  14. शताब्दी नगर एलिवेटेड
  15. बेगमपुल अंडरग्राउंड
  16. मोदीपुरम एलिवेटेड

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं:

  1. ट्रेन में 2x2 सीटें
  2. वाई-फाई
  3. मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स
  4. सीसीटीवी सुरक्षा 
  5. महिलाओं के लिए अलग कोच

 

Continue reading on the app

बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, बंगाल-तमिलनाडु से 8 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार; पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार

सुरक्षा एजेंसियों ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया. जिसके तहत पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं. इनमें से दो आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल तो 6 आतंकियों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को राजधानी दिल्ली में जारी आतंकी हमले के अलर्ट के बीच गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि ये आठों संदिग्ध आतंकी किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे.

दिल्ली लाए जा रहे हैं कि संदिग्ध आतंकी

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 6 संदिग्धों को तमिलनाडु तो दो को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस इन आतंकियों को दिल्ली लेकर आ रही है. इन संदिग्धों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं. जिनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल बताए गए हैं.

 

तमिलनाडु की गारमेंट यूनिट्स से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से भी गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है. बता दें कि इस आतंकी मॉड्यूल ने 8 फरवरी को राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे. इन पोस्टर्स में कश्मीर से जुड़ी बातें लिखी गई थीं. जिसमें कश्मीर को फ्री करने का जिक्र किया गया था.

दिल्ली पुलिस की जांच में इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हो गया. उसके बाद पुलिस ने 6 आतंकियों को तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के उथुकुली से दो, पल्लडम  से तीन और तिरुमुरुगनपूंडी से एक संदिग्ध को गारमेंट यूनिट्स से गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading on the app

  Sports

24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) फिलहाल जारी है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 24 फरवरी का दिन जरूरी होने वाला है। इस दिन अकाउंटेंसी विषय का एग्जाम होगा। इस सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तैयारी के अलावा बेहतर तरीके से रिवीजन होना भी जरूरी होता है। … Sun, 22 Feb 2026 19:14:44 GMT

  Videos
See all

IND Vs SA Live Score Updates: दक्षिण अफ्रीका की Team India से भिड़ंत Live | T20 World Cup | Surya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:32:17+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI क्षेत्र में कहां खड़ा है भारत ? दुनिया के TOP-3 में भारत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:08+00:00

टैरिफ को लेकर ट्रंप की मनमानी ! PM Modi l Donald Trump l Global Trade l Supreme Court l Trade War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:37+00:00

Iran America War: 7 बजते ही अमेरिका-ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर? | Trump | Khamenei | N18G |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers