Oppo A7 Pro Max लॉन्च: 10,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा से लैस; जानें कीमत और फीचर्स
चीन में Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह Oppo की A सीरीज का नया मॉडल है, जिसे कंपनी ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। Oppo A7 Pro Max में कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी 10,000mAh बैटरी दी है, जो Oppo A सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा है। फोन को तीन कलर ऑप्शन और तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
नया Oppo स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB तक रैम दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।
Oppo A7 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
Oppo A7 Pro Max को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) है। इसका टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) है।
Oppo A7 Pro Max की बिक्री चीन में 7 अगस्त से Oppo ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह फोन Dark Mountains (ब्लैक), Riding the Waves (ब्लू) और The Future is Bright (ऑरेंज) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है और यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। इसके अलावा इसमें 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। स्मार्टफोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
Oppo A7 Pro Max में मिलेगा 50MP डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह Oppo A सीरीज में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo A7 Pro Max के अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजन करीब 226 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.57mm है।
iQOO Z1: इस महीने भारत में होगा लॉन्च, नया Camera Design और Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा
स्मार्टफोन निर्माता iQOO ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया स्मार्टफोन iQOO Z11 भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीजर में दिखाई गई काउंटडाउन टाइमलाइन से संकेत मिलते हैं कि स्मार्टफोन की एंट्री 27 अगस्त के आसपास हो सकती है। कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च डेट और अन्य जानकारियों का भी खुलासा कर सकती है।
भारत में मिलेगा अलग डिजाइन
iQOO Z11 का भारतीय वेरिएंट डिजाइन के मामले में चीन में लॉन्च हुए मॉडल से काफी अलग होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि भारतीय मॉडल में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जबकि चीन में उपलब्ध वेरिएंट में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
इसके अलावा फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड रियर पैनल मिलेगा, जिससे इसका प्रीमियम लुक और बेहतर होगा। वहीं चीन वाले मॉडल में फ्लैट फ्रंट और बैक पैनल दिए गए हैं।
दो रंगों में आएगा स्मार्टफोन
कंपनी ने फिलहाल iQOO Z11 को ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया है। हालांकि इन रंगों के आधिकारिक नाम लॉन्च के समय बताए जाएंगे। दोनों रंगों में फोन का प्रीमियम फिनिश देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः 8000mAh बैटरी वाला Poco M8 Power लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगा 3 दिन, मिलेगा iphone 17 जैसा आरेंज कलर डिजाइन
फोन में मिलेंगे ये डिजाइन एलिमेंट्स
टीजर के मुताबिक, iQOO Z11 के टॉप फ्रेम पर स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे। कर्व्ड डिस्प्ले और स्लिम प्रोफाइल की वजह से फोन हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देगा।
Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में लॉन्च होने वाला iQOO Z11 MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर से लैस होगा। दावा किया जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यह नया चिपसेट देखने को मिलेगा। यह प्रोसेसर बेहतर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम होगा।
वहीं चीन में लॉन्च किए गए iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलता है। यानी भारतीय मॉडल हार्डवेयर के मामले में भी अलग होगा।
लॉन्च के साथ सामने आएंगे बाकी फीचर्स
फिलहाल कंपनी ने कैमरा, बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले साइज और कीमत जैसी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के करीब आते-आते iQOO इन सभी फीचर्स की आधिकारिक घोषणा करेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















