Responsive Scrollable Menu

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 22 अक्टूबर अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम किए जाने के कुछ दिन बाद न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने यहां भारतीय मूल के हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा मनाई तथा लोगों से नफरत के खिलाफ एकजुट होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की। ममदानी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सप्ताह मुझे क्वींस में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशैं और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरबा किया, आरती में हिस्सा लिया, सिंदूर खेला की रस्म देखी और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों के साथ मिलकर खुशी और श्रद्धा के इस उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी, खासकर इसलिए कि पिछले सप्ताह ही इलिनॉय के एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कोशिश की गई थी।’’ मेयर ने कहा, ‘‘आइए, हम सभी नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपनी साझा जिम्मेदारी निभाने के लिए एकजुट हों।

जय माता की।’’ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ममदानी भारतीय मूल के लोगों के साथ गरबा करते और मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते दिखाई दिए। ममदानी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका में हिंदुओं के प्रति नफरत बढ़ने को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं। हाल में इलिनॉय के ऑरोरा इलाके में एक मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में आरोपी की राइफल में खराबी आ जाने के कारण सामूहिक गोलीबारी की उसकी साजिश नाकाम हो गई थी। इस घटना की अमेरिकी सांसदों, नेताओं और सामाजिक संगठनों ने निंदा की है। उन्होंने देश में हिंदुओं और भारतीयों के प्रति बढ़ती नफरत से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

इलिनॉय का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि जब किशोर कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी करने के इरादे से ऑरोरा स्थित मंदिर पहुंचा था, तब वह अपने परिवार के साथ वहीं मौजूद थे। नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा और उनके विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग पूजा-अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और सामूहिक समारोहों में हिस्सा लेते हैं।

दुर्गा पूजा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

Continue reading on the app

Superfast News LIVE: देखिए आज की 100 बड़ी खबरें | Tiger Shroff Firing | CJP | PM Modi | Aaj Tak

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद..आर्ट एग्ज़िविशन से विरोध प्रदर्शन के फोटोग्राफ हटाने पर आजतक से बोले- ये मेरी 3 साल की मेहनत..इस पर राजनीति क्यों..प्रियंका का पोस्ट-बेटे पर गर्व है एक नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की रैली पर उठा सियासी बवंडर..बीजेपी ने याद दिलाई सिख दंगे की तारीख..पूछा-जिस दिन कत्ल-ए-आम उसी दिन रैली क्यों..आज शाम इंडिया ब्लॉक की बैठक नॉर्थ ईस्ट के लड़के पर नस्लीय टिप्पणी और अभद्रता मामले में कॉन्टेंट क्रिएटर के खिलाफ दिल्ली से त्रिपुरा तक पुलिस एक्शन..दर्ज हुई FIR..केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-सख्त कार्रवाई हो टाइगर श्रॉफ पर गोलीकांड में बड़ा खुलासा, सलमान खान के अलावा रणबीर कपूर भी थे निशाने पर,बांद्रा के घर की हुई थी रेकी, चार और आरोपियों को दिल्ली से मुंबई लाया गया, आज कोर्ट में पेशी तिहाड़ जेल से हफ्ते भर बाद बाहर आए CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका, शांति बनाए रखने की शर्तों के साथ मिली जमानत, क्राइम ब्रांच में होगी पेशी..नेहा के पीस बॉन्ड केस की भी आज सुनवाई #tigershrofffiringnews #cjp #pmmodi #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Team India का ऐतिहासिक Record Run Chase: New Zealand को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेली जा रही पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। भारत को जीत के लिए 226 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। टी20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत ने इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। 226 रनों का पीछा करते हुए, उम्मीद थी कि भारत पर दबाव होगा, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पावरप्ले में 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जिससे भारत को अच्छी लय मिली। 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर अभिषेक के आउट होने के बाद, सैमसन ने लय बनाए रखी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें बहुत कम साथ मिला।

इसे भी पढ़ें: Dale Steyn ने बताया 'Best Cricketer', Marco Jansen बोले- ऐसी तारीफ सुनकर हौसला बढ़ता है

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए, जिससे सैमसन पर दबाव बढ़ गया। आखिरकार, 33 गेंदों पर 67 रन बनाकर सैमसन भी आउट हो गए। इसके बाद, भारत ने जल्दी-जल्दी तिलक और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए। फिर जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पर आ गई, जिन्होंने 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इससे भारत मैच में वापसी करने में सफल रहा। अक्षर 24 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि श्रेयस ने पारी को संभाले रखा। हालांकि, 42 रन बनाकर वह भी आउट हो गए, और उस समय भारत को 11 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी। इसके बाद, नमन धीर ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को जीत दिलाई।

इससे पहले फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में बृहस्पतिवार को चार विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। नियमित तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण भारतीय आक्रमण में धार की कमी साफ दिखाई दी। एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाये जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों के आक्रामक तेवरों के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर नज़र आए। न्यूजीलैंड ने इस तरह से भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। यह घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा।

शुरुआत में गेंद को स्विंग मिल रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस चुनौती का बखूबी सामना किया और बाद में भारतीय गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार किए। करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अगले ओवर में टिम सीफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 17 रन बने। इसके बाद अगले ओवर में एलन ने अर्शदीप सिंह को निशाना बनाया। उनके ओवर में भी 17 रन आए, जिससे पावरप्ले में न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत मिली। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ऑफ-साइड में शानदार शॉट लगाकर खूब रन बटोरे। पावरप्ले के दौरान ही मयंक यादव को गेंदबाजी पर लगाया गया।

अतिरिक्त गति से गेंदबाज़ी करने वाले मयंक ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सीफर्ट को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल के खिलाफ एलन और डेरिच मिचेल ने एक-एक छक्का जड़कर स्कोर को शुरूआती छह ओवरों में एक विकेट पर 65 रन कर दिया। अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल में मिचेल का विकेट हासिल किया, लेकिन भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके। उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने। इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और अंतिम ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए।

इसे भी पढ़ें: India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल

फिलिप्स ने पारी का समापन कवर क्षेत्र के ऊपर से शानदार स्विच-हिट लगाकर किया। बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी का मुख्य आकर्षण अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगाया गया पहली ही गेंद का सीधा छक्का रहा। भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए। न्यूज़ीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया।
 

Thu, 22 Oct 2026 16:51:00 +0530

  Videos
See all

Shraddha Dubey Case: पूछताछ के बाद श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट फ्रीज | Lucknow | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T11:34:39+00:00

Bangladeshi Couple Death Penalty Mecca : मक्का केस की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T11:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers