मोहम्मद रफी का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनते ही झूम उठती है हर महबूब की महबूबा, 60 साल बाद भी आशिकों का है फेवरेट
साल 1966 में जब फिल्म सूरज रिलीज हुई, तो लोगों ने फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाया था. लेकिन एक गाने ने तो लोगों का ऐसा दिल जीता था कि हर किसी जुबां पर वो गाना रहता था. वो गाना है, फिल्म सूरज का 'बहारो फूल बरसाओं मेरा महबूब आया है...'. इस गाने का म्यूजिक 60 के दशक के नामचीन शंकर जयकिशन ने दिया था. 4 मिनट 33 सेकंड के गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. गाने में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) लीड रोल में नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.आज 60 साल बाद भी इस गाने का खुमार कम नहीं हुआ है. गाने को आज महबूब अपनी महबूबा को सुनाते हैं. 60 साल पुराने इस आइकॉनिक गाने को आवाज मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने दी.
टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भारी बारिश का खतरा, आंधी-तूफान का भी है अलर्ट
कैंडी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत के साथ फैंस फील्ड पर ज्यादा रोमांच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बारिश फैंस की उम्मीदों के लिए विलेन बनकर सामने आई है। शनिवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कैंडी में रविवार को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी भारी बारिश का खतरा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama




















