Responsive Scrollable Menu

दवाओं की दुनिया में छाया भारत! 9.4% बढ़ा फार्मा एक्सपोर्ट, ‘दुनिया की फार्मेसी’ ने फिर गाड़ा झंडा

भारत का फार्मा एक्सपोर्ट 2024-25 में 30.47 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इंडस्ट्री अब 2026-27 तक डबल-डिजिट ग्रोथ का टारगेट बना रही है. सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत एक्सपोर्ट को तेज करने पर फोकस रही. भारत के फार्मा सेक्टर के 2030 तक 130 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. देश 200 से ज्यादा मार्केट में दवाएं एक्सपोर्ट करता है, जिसमें US और यूरोप का बड़ा योगदान है.

Continue reading on the app

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कहां-कहां और क्यों की एयर स्ट्राइक, कितना हुआ नुकसान?

पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कैंपों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं. जबकि अफगान अधिकारियों ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हुए पाक सेना के हमलों में आम लोगों के हताहत होने की खबर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup से पहले Smriti Mandhana की हुंकार, बोलीं- अब World Cricket पर राज करेगी Team India

भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर टिकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 श्रृंखला में हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अपनी तैयारी की शानदार शुरुआत की। मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘यह भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। हम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम या अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में नहीं सोचते हैं।

 हमने इसे हराया, हमने उसे हराया। मुझे लगता है कि अब यह सब उतना महत्वपूर्ण नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।’’

  मंधाना को एडिलेड शहर है पसंद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59) के साथ 121 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना पाई। मंधाना ने कहा, ‘‘मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यहां शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बहुत खुश होंगे जब मैं कहूंगी कि यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर है। वास्तव में मुझे यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर लगता है।’’ महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

 यह साल टी20 का साल है

मंधाना ने कहा, ‘‘यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे वनडे मैच खेले। लेकिन अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। निश्चित रूप से डब्ल्यूपीएल से हमें टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद मिली है।

Sun, 22 Feb 2026 14:07:43 +0530

  Videos
See all

पांच सांड ने मिलकर मचा दिया आतंक | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:31:51+00:00

छोटे कद के जोड़े की शादी का वीडियो | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:35:06+00:00

Delhi News: दिल्ली के आदर्श नगर में एक घर में फटा सिलेंडर | Breaking | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:34:09+00:00

Breaking News Live : PM Modi का विजन..CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक मिशन? | Japan | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:38:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers