Responsive Scrollable Menu

MP में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:राजस्थान में पारा 30°C के पार; श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्य प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान 21°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 10°C ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6°C रिकॉर्ड था। पूरे कश्मीर में गर्मी बढ़ गई है और कई जगह हीटवेव जैसे हालात हैं। गुलमर्ग में पारा 11.5°C रिकॉर्ड हुआ, जो फरवरी का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन में तापमान 1-2°C और बढ़ सकता है। राजस्थान में तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दिन का तापमान 30 से 33°C के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। रायपुर समेत कई शहरों में पारा 34°C तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई को लेकर सलाह जारी की है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23-24 फरवरी: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश की आशंका। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना।

Continue reading on the app

अभिषेक का 'डक' बनाम मार्करम की स्पिन... भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी चुनौतियां, जो पलट देंगी मैच

IND vs SA 5 Key Players battles: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है. यह मुकाबला 2024 फाइनल की यादें ताजा करेगा, जहां हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे सितारे अपनी फिरकी और रफ्तार से प्रोटियाज बल्लेबाजों को चुनौती देंगे. टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन पर सबकी निगाहें होंगी, वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा के लिए एडेन मार्करम की चुनौती पार करना आसान नहीं होगा.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक, हार्दिक, तिलक... किसी ने नहीं छोड़ी कसर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के 5 विलेन

India vs South Africa T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से शिकस्त दी. भारत की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रही, जिसका भुगतान टीम को हार से करना पड़ा. मैच में 5 ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. Sun, 22 Feb 2026 22:42:04 +0530

  Videos
See all

Today's Breaking News LIVE: US Iran Conflict | Trump | Khamenei | AI Summit Controversy | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:02:32+00:00

Maithili Thakur: 'तमसो मा ज्योतिर्गमय..' जब मैथिली ने सुनाया श्लोक! #shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:04:14+00:00

Nasimuddin Siddiqui से सुनिए श्लोक और पुराण की बातें, UP Politics में आया नया मोड़ | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:01:06+00:00

INDIA Vs South Africa Match LIVE: IND VS SA | Surya Kumar Yadav | Aiden Markramo | Stump Mic |T20 WC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers