Responsive Scrollable Menu

भारत के 68 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में करते हैं दान, ‘हाउ इंडिया गिव्स’ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: भारत में दान देने की परंपरा कितनी गहरी है, इसका अंदाजा ‘हाउ इंडिया गिव्स’ रिपोर्ट के तीसरे संस्करण से लगाया जा सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश के आम घर हर साल लगभग 54 हजार करोड़ रुपये दान के रूप में देते हैं। यह अध्ययन भारतीय समाज की उस उदारता को दर्शाता …

Continue reading on the app

इंदौर में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों पर निगमायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को नाला सफाई और यातायात सुधारने के दिए सख्त निर्देश

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार को सिटी बस ऑफिस में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में शासन की गाइडलाइन के अनुसार सर्वेक्षण के सभी …

Continue reading on the app

  Sports

Hardik-Natasa: हार्दिक पंड्या एक्स वाइफ नताशा को नहीं भूले! 4 करोड़ का तोहफा देकर फैंस को चौंकाया

Hardik Pandya Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक भले ही अब अलग हो चुके हों लेकिन अपने बेटे की परवरिश को लेकर दोनों का रिश्ता अब भी मजबूत दिखाई देता। हाल ही में एक खबर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। कहा जा रहा है कि हार्दिक ने नताशा और अपने बेटे के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है।

यह कार कोई साधारण गाड़ी नहीं बल्कि शानदार लैंड रोवर डिफेंडर है। इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के हिसाब से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा इस नई काली लग्जरी एसयूवी के साथ नजर आईं। उनके साथ बेटा अगस्त्य भी दिखाई दिया।

दिलचस्प बात यह है कि कार से जुड़ी तस्वीरें खुद वाहन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। कैप्शन में यह भी बताया गया कि यह कार मुंबई में डिलीवर की गई और इसे अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को पेश किया गया। 

इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई। कई लोग इसे हार्दिक की तरफ से परिवार के लिए खास जेस्चर मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह उनके बेटे के लिए किया गया प्यार है।

दरअसल जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया था। अलग होने के बावजूद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को हमेशा प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि दोनों की को-पेरेंटिंग की अक्सर तारीफ होती रहती है।

इन दिनों हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि मानी गई। वहीं नताशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में लौट रही हैं। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में फिर से प्यार के लिए खुली हैं और पिछले अनुभवों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।

मुंबई में दिखी इस नई लग्जरी कार ने सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का जरूर लगा दिया है। चाहे यह तोहफा हो या बस एक नया खरीद, लेकिन एक बात साफ है कि अलग होने के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे के लिए साथ खड़े नजर आते हैं।

Sun, 22 Feb 2026 11:34:45 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu में पकड़े गए 6 संदिग्ध आतंकी #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:28:43+00:00

Nalasopara Murder: युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या! #short #nalasopara #murdernews #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:31:03+00:00

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers