Responsive Scrollable Menu

PAK vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के सुपर-8 का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 प्वाइंट

PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना वाला सुपर-8 का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 प्वाइंट मिला. कोलंबो में लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच को रद्द किया गया. हालांकि टॉस हुआ था और पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतने पर मिल जाएगी सेमीफाइनल की टिकट? देखें पूरा समीकरण

Continue reading on the app

'गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं ', केजरीवाल बोले-बजट हर वर्ग के साथ धोखा है

आम आदमी पार्टी ने गुजरात सरकार के बजट में आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाया है. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के साथ धोखा है. बजट में स्कूल, अस्पताल, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं समेत किसी तबके के लिए कुछ भी नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो-तीन दिन पहले गुजरात का बजट आया है. लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें होती हैं. आम आदमी के घर का बजट काफी हद तक सरकारी बजट पर निर्भर करता है. क्या सस्ता और क्या महंगा होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य का क्या होगा, यह सब बजट तय करता है. बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार के इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है. बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं समेत किसी भी तबके के लिए कुछ नहीं है. 

10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पौने दो साल बाद गुजरात विधानसभा का चुनाव होगा. अक्सर देखा गया है कि चुनाव करीब आने पर सत्ता में बैठी पार्टियां जनता से डरती हैं और कुछ सहूलियतें देती हैं ताकि जनता का वोट मिल जाए. गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं है. दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया है. 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा बहुत कम लोग कराते हैं. 

10 लाख रुपए में गरीब आदमी भी फोर्टिस, मैक्स जैसे सबसे अच्छे अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकेगा. आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहले कभी किसी सरकार ने आम लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा नहीं दिया है. लेकिन ‘‘आप’’ सरकार मात्र 4 साल की सरकार में करके दिखा दिया. 

4 साल बाद 67 फीसद खेतों तक पानी पहुंच गया

अरविंद केजरीवाल का दावा है कि गुजरात में जब मर्जी बिजली आती है, सड़कों का बुरा हाल है. 90 किमी का सफर करने में 3-4 घंटे लगते हैं. हम 21वीं सदी में पहुंच गए और अपनी सड़कों का स्पीड भी नहीं बढ़ा पाए. गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है. किसानों के लिए सिंचाई का पानी नहीं है. जब 2022 में पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनी तो सिर्फ 23 फीसद खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुंच थी. लेकिन आज 4 साल बाद 67 फीसद खेतों तक पानी पहुंच गया है.  

आम आदमी पार्टी के लोग आम घरों से हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग आम घरों से हैं. इशुदान गढ़वी पत्रकार थे और आज उन्हें सुनने के लिए जनता की भीड़ उमड़ती है. गोपाल इटालिया एक छोटे से पुलिस कर्मी थे. आज पूरे गुजरात के लोग गोपाल इटालिया को बहुत प्यार करते हैं. चैतर वसावा, प्रवीण राम, मनोज सोहरठिया समेत अन्य नेता एक आम लोग हैं. जनता को इन में उम्मीद दिखाई दे रही है, तभी इन्हें सुनने आ रही है. लोगों को उम्मीद है कि ये लोग गुजरात को बदलेंगे. दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी में आज एक भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी तरफ जनता उम्मीद से देख रही हो. 

बजट लाखों-करोड़ों रुपए का होता है

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बजट लाखों-करोड़ों रुपए का होता है, लेकिन आम लोगों  के लिए उसका सदुपयोग नहीं हो पाता है और यह बहुत लंबे समय से देखा जा रहा है. इस बार देश और गुजरात का बजट लगभग एक जैसा ही है, क्योंकि इसमें आम लोगों, किसानों, महिलाओं, गरीब तबके, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है. केंद्रीय बजट बड़े व्यापारियों के लिए बनाया जाता है, तो गुजरात का बजट भी बड़े व्यापारियों के लिए ही बनाया गया है. 

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी बार थामा बल्ला और डक का शिकार, 9 दिग्गज बल्लेबाज, जिन्हें जीवनभर रहेगा अफसोस

9 legendary batsmen who got duck in this career last match: क्रिकेट में कई ऐसे दिग्गज बल्लेबाज हुए, जिन्होंने डेब्यू मैच ही नहीं, बल्कि अपने आखिरी मैच में भी धमाकेदार प्रदर्शन से तहलका मचाया. हालांकि, कुछ ऐसे भी नाम हैं, जिनका करियर तो शानदार रहा, लेकिन अंतिम मैच में अपने प्रदर्शन के चलते मायूसी हाथ लगी. आज हम इस स्टोरी में आपको उन 9 दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आखिरी मैच में खाता तक नहीं खोल सके. इस लिस्ट में भारत के भी कई नामी क्रिकेटर्स हैं. Sun, 22 Feb 2026 20:40:22 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Vs Avimukteshwaranand:शंकराचार्य Vs योगी..कहां तक जाएगी ये लड़ाई? | UP Politics | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:08:21+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:15:06+00:00

Owaisi News Live : Asaduddin Owaisi के साथ 'खेला' होगा..या वो खुद 'गेम' बदल देंगे ? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:00:37+00:00

Muslim Converts To Hinduism: 'घर वापसी' पर 'ग्राउंड फाइल्स' खुलने वाली है |Top News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:05:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers