IND vs NZ 1st T20 : श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs NZ 1st T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर आए. इस दौरन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करेगी. अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंक करने का फैसला किया और सेंटनर को बैटिंग करने का न्योता दिया. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हुए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और मंयक यादव को शिवम दुबे और प्रिंस यादव की जगह टीम में लगाया गया है.
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
???? Toss ????#TeamIndia have won the toss and elected to bowl in the 1️⃣st T20I.
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
Here's a look at the Playing XI ????
Updates ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz#NZvIND pic.twitter.com/B70ADmwdHI
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बनाएंगे खास कीर्तिमान, इन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें
सीएम धामी ने गढ़वाली-कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन द्वारा विकसित 'भाषा एआई' पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की कुमाऊंनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को एआई से जोड़कर उनके संरक्षण, संवर्धन और डिजिटल माध्यमों पर उपयोग को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने एआईएसई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बोली-भाषाएं हमारी पहचान हैं। अपनी पहचान को बनाए रखने तथा लोककला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में इसका दायरा और व्यापक होगा। ऐसे में हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को भी इस तकनीक के अनुरूप विकसित करना होगा, ताकि हमारी समृद्ध भाषाई विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।
सीएम ने बताया सरकार का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दूर-दराज के गांवों और क्षेत्रों में रहने वाला व्यक्ति भी अपनी बोली-भाषा के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके और अपनी बात आसानी से सरकार तक पहुंचा सके। इसके लिए आवश्यक है कि एआई हमारी स्थानीय भाषाओं को सही ढंग से समझ सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के शब्दों का व्यापक संग्रह तैयार करने के साथ ही उनके सही उच्चारण और बोलने की शैली को भी एआई से जोड़ना होगा। इससे एआई हमारी बोली-भाषाओं को बेहतर ढंग से समझ सकेगा और लोगों को उनकी स्थानीय भाषा में सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकेगा।
विभिन्न क्षेत्रों में एक ही शब्द का उच्चारण अलग-अलग
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में एक ही शब्द का उच्चारण अलग-अलग ढंग से किया जाता है। पोर्टल के माध्यम से जानकारी अपलोड करने से एआई को स्थानीय भाषाओं के शब्दों, उच्चारण और बोलने की विविध शैलियों को समझने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल हमारी लोकभाषाओं के संरक्षण के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी लोककला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस कार्य से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
क्या बोले पद्मश्री लोकगायक प्रीतम?
इस अवसर पर पद्मश्री लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि हमारी लोकभाषाओं में लोकजीवन, लोकगीत, जागर और सांस्कृतिक परंपराओं की समृद्ध विरासत समाहित है। जागर अकादमी इस पहल में स्थानीय भाषाओं के सही उच्चारण और उनकी मौलिकता को बनाए रखने में सहयोग करेगी।
एआईएसई फाउंडेशन के संस्थापक सचिदानंद सेमवाल ने बताया कि 'भाषा एआई' पहल के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के शब्दों एवं आवाजों का संग्रह तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में एआई आधारित तकनीक को इन लोकभाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाना है। इस अवसर पर शक्ति प्रसाद भट्ट, गजेंद्र नौटियाल, अनिरुद्ध रैथवान, निधि सेमवाल, अनिल गोदियाल, डॉ. जेके पांडे एवं देव रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









