Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ही नहीं, रणबीर से रणवीर तक, टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर थे कई बॉलीवुड स्टार्स

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर जब से फायरिंग की गई है, तब से बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. हाल ही में खबर सामने आई थी की टाइगर पर हमले करने वाले शूटर्स के निशाने पर सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर और भी कई बड़े स्टार्स थे. वहीं, अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शूटर्स ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के घर की भी रेकी की थी.

शूटर्स की रडार में थे रणबीर कपूर!

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि शूटर्स ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास की भी रेकी की थी. हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि रेकी किस मकसद से की गई थी और क्या एक्टर को लेकर उनकी कोई बड़ी प्लानिंग थी. 

रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की रेकी

रणबीर कपूर ही नहीं, जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर की भी शूटर्स ने रेकी की थी. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने मुख्य साजिशकर्ता अनिल पंडित के निर्देश पर  रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की रेकी की थी.  इस दौरान आरोपियों ने रणवीर के घर और ऑफिस के फोटो और वीडियो बनाकर अनिल पंडित को भेजे भी थे. इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस और ज्याजा अलर्ट हो गई है और रणवीर को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ हमले के बाद बॉलीवुड में खौफ? अक्षय के घर बुलेटप्रूफ कांच, तो सलमान की सुरक्षा में MP5 गन

इन स्टार्स के घर की भी रेकी हुई

इससे पहले खबर आई थी कि शूटर्स का असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं थे. बल्कि उनके निशाने पर बड़े-बड़े स्टार्स थे. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान समेत कुछ अन्य बॉलीवुड सितारों के घर की रेकी की गई थी. लेकिन इन सेलेब्स के घर के बाहर हाई सिक्योरिटी होनी की वजह से उनका टारगेट पूरा नहीं हो पाया. जिस वजह से टाइगर को निशाना बनाया गया.

सेलेब्स की बढ़ी सुरक्षा

वहीं, टाइगर पर हुए अटैक के बाद से बॉलीवु़ड में डर का माहौल दिख रहा है. ऐसे में शूटर्स को लेकर सामने आ रहे अपडेट्स ने सेलेब्स को और भी ज्यादा डरा दिया है. जिस वजह से सेलेब्स की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सलमान खान के कमांडोज को हथियारों के साथ तैनात किया गया है, वहीं उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगे बुलेटप्रूफ  कांचों को अपग्रेड करने का काम जारी हो गया है.

दूसरी ओर अक्षय कुमार की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक्टर के  के जुहू स्थित घर के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास लगवाए जा रहे हैं. वहीं, उनके घर के बाहर पुलिस को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा बाकि सेलेब्स के घर के बाहर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अपडेट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई है. दिल्ली से गिरफ्तार कुणाल, सुमित, राधा और बबिता को मुंबई लाकर एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ की जा रही है. पुलिस इन चारों की भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है. वहीं, कोटा से गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज चुका है. अब पुलिस दिल्ली और कोटा से पकड़े गए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि फायरिंग की साजिश, हथियारों और आरोपियों के आपसी संपर्क की जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ केस में हथियार की सप्लायर निकली दो महिलाएं, बैग में पिस्टल लेकर यूपी से पहुंची थी मुंबई

Continue reading on the app

IND vs NZ 1st T20 : श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs NZ 1st T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर आए. इस दौरन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करेगी. अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंक करने का फैसला किया और सेंटनर को बैटिंग करने का न्योता दिया. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हुए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और मंयक यादव को शिवम दुबे और प्रिंस यादव की जगह टीम में लगाया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बनाएंगे खास कीर्तिमान, इन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें

Continue reading on the app

  Sports

इसे कहते हैं बदला! अक्षर पटेल की पहले हुई धुलाई, फिर कीवी बल्लेबाज को यूं सिखाया सबक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अक्षर पटेल ने खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन का विकेट हासिल किया. हर गेंद पर चौके-छक्के की कोशिश में लगे फिन एलन पारी के 8वें ओवर में अक्षर पटेल की फिरकी फंस गए. इस तरह फिन एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. Thu, 22 Oct 2026 13:58:05 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala | Saurav Das-Ashutosh Ranka को कोर्ट से मिली राहत के साथ-साथ ये बड़ी नसीहत | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T09:14:18+00:00

Amit Shah | "2029 तक यमुना को साफ कर देंगे" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T09:15:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers