Responsive Scrollable Menu

छोटी सी ‘डॉली’ ने बदल दी थी विज्ञान की दिशा, एक 'कोशिका' से जन्मी उम्मीद

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जितना जीवन रहस्यमयी है उतना ही रोमांच से भरा विज्ञान है। ऐसा ही एक रोमांचक पल 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने आया। वैज्ञानिक जगत में उस समय हलचल मच गई जब स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली सफलतापूर्वक क्लोन की गई स्तनधारी भेड़ डॉली की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था, लेकिन उसकी क्लोनिंग की उपलब्धि को सार्वजनिक रूप से इसी दिन सामने लाया गया। यह घटना आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है।

डॉली को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग स्थित रोसलिन इंस्टीट्यूट में तैयार किया गया था। इस परियोजना का नेतृत्व वैज्ञानिक इयान विलमट और उनकी टीम ने किया। शोधकर्ताओं ने ‘सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर’ (एससीएनटी) नामक तकनीक का उपयोग किया। इस प्रक्रिया में एक वयस्क भेड़ की स्तन ग्रंथि (मैमरी ग्लैंड) की कोशिका से न्यूक्लियस निकालकर उसे एक दूसरी भेड़ के निषेचित अंडाणु में प्रत्यारोपित किया गया। इसके बाद विकसित भ्रूण को तीसरी भेड़ के गर्भ में स्थापित किया गया, जिससे डॉली का जन्म हुआ।

डॉली की खास बात यह थी कि वह किसी भ्रूणीय कोशिका से नहीं, बल्कि एक पूर्ण विकसित वयस्क कोशिका से तैयार की गई थी। इससे पहले वैज्ञानिक समुदाय में यह धारणा थी कि वयस्क कोशिकाएं अपनी विशेषता खो नहीं सकतीं और उनसे पूर्ण जीव का विकास संभव नहीं है। डॉली ने इस मान्यता को चुनौती दी और यह साबित किया कि वयस्क कोशिकाओं में भी संपूर्ण जीव बनाने की क्षमता को पुनः सक्रिय किया जा सकता है।

इस उपलब्धि के बाद दुनिया भर में वैज्ञानिक, नैतिक और सामाजिक स्तर पर गहन बहस शुरू हो गई। एक ओर, इसे चिकित्सा विज्ञान में संभावित क्रांति के रूप में देखा गया—विशेषकर अंग प्रत्यारोपण, आनुवंशिक रोगों के अध्ययन और दवाओं के परीक्षण के क्षेत्र में। दूसरी ओर, मानव क्लोनिंग की आशंका ने नैतिक चिंताओं को जन्म दिया। कई देशों ने इसके बाद मानव क्लोनिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाए।

डॉली का जीवन भी शोध का विषय रहा। 2003 में छह वर्ष की आयु में उसे फेफड़ों की बीमारी के कारण मृत्युदंड (इथोनेशिया) दिया गया। सामान्यतः भेड़ों की आयु 10 से 12 वर्ष होती है, इसलिए यह सवाल भी उठा कि क्या क्लोनिंग से जुड़े जैविक कारक उसके अपेक्षाकृत कम जीवनकाल के लिए जिम्मेदार थे। हालांकि बाद के अध्ययनों में यह संकेत मिला कि डॉली की कई स्वास्थ्य समस्याएं सामान्य भेड़ों जैसी ही थीं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए रिजर्व डे है या नहीं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता दिख रहा है। कोलंबो में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई है। पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला तो कर लिया, लेकिन खिलाड़ी …

Continue reading on the app

  Sports

इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, खास स्कीम भी लॉन्च, 23 फरवरी से नए रेट्स लागू

प्राइवेट सेक्टर की आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट्स 23 फरवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। 3 करोड़ रुपये से काम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 50 … Sat, 21 Feb 2026 23:46:53 GMT

  Videos
See all

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

कोर्ट में क्या हुआ? वकील ने बताई पूरी अंदरूनी कहानी | AI Summit Controversy | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:42+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers