Pradeep Rawat Death: सालों से इस गंभीर बीमरी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे
Pradeep Rawat Death: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है. 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और करीब एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. तो चलिए जानते हैं आखिर किस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर.
किस बीमारी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप रावत कई सालों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. शुरुआत में उन्होंने इलाज के साथ अपनी सामान्य जिंदगी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन समय के साथ उनकी सेहत बिगड़ती चली गई. पिछले एक महीने से तो उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे
प्रदीप रावत के चले जाने से उनका परिवार सदमे में है. वो अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी का नाम कल्याणी रावत है. दोनों ने कई साल साथ बिताए और हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ दिया. उनके दो बेटे भी हैं, जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं. परिवार ने कभी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं किया, इसलिए उनके बेटे फिल्मी दुनिया से भी दूरी बनाए रखते हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'लव जिहाद' के बढ़ते विवाद पर आमिर खान को मिली धमकियां, काजोल का बर्थडे आज
प्रदीप रावत ने की थी दो शादियां
बेहद कम लोग जानते हैं कि प्रदीप रावत ने दो शादियां की थी. हालांकि, पहली पत्नी कौन थी और उनका नाम क्या था, इसकी कहीं जानकारी नहीं है. लेकिन इस शादी की बात प्रदीप रावत ने ही खोली थी. उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पत्नी ने उन पर हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे और साढ़े पांच महीने में ही तलाक हो गया था. बाद में उनकी लाइफ में कल्याणी आई और दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाया.
प्रदीप रावत का करियर
प्रदीप रावत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में कदम रखा. बी.आर. चोपड़ा के मशहूर शो 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी. वहीं, उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया.उनकी दमदार आवाज, बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार एक्टिगं ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे टॉप कलाकारों में शामिल किया.
प्रदीप रावत के निभाए कई यादगार किरदार
बॉलीवुड में ने अपने करियर में कई यादगार रोल प्ले किए है, जिनके लिए आज भी दर्शक उन्हें याद करते हैं. जिनमें 'लगान' में देवा, 'गजनी' में गजनी धर्मात्मा, 'सरफरोश', 'बादशाह', 'करण अर्जुन' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. सिर्फ हिंदी ही नहीं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई था. प्रदीप रावत भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके निभाए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.
ये भी पढ़ें- 'शोले' से लेकर 'स्त्री 2' तक, 15 अगस्त पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई, देखें लिस्ट
Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi








