आज मुंबई में इंडिया केम 2026 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 22 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे। यहां वे तीन दिवसीय इंडिया केम 2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में 14वां द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
इस सम्मेलन में देश-विदेश के रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग लेंगे।केमिकल सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभा रहे ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक निवेश संवाद, तकनीकी विकास और औद्योगिक विस्तार से जुड़े विषयों पर मंथन होगा । मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश के अवसरों, सुदृढ़ अधोसंरचना और राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों को निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
3 दिवसीय इंडिया केम 2026 में क्या-क्या होगा
पहला दिन: वैश्विक उद्योग जगत के साथ होगा कारोबारी संवाद
- इंडिया केम-2026 के पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों का फोरम और कारोबारी नेटवर्किंग के कार्यक्रम होंगे।
- सम्मेलन में भारत-अमेरिका, भारत-जापान तथा भारत-यूरोपीय संघ के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल फोरम आयोजित किए जाएंगे।
- इन मंचों पर विभिन्न देशों के उद्योग प्रतिनिधियों के बीच व्यापार, औद्योगिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
- रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
दूसरा दिन: विशेष रसायन से लेकर औद्योगिक अधोसंरचना तक पर चर्चा
- सम्मेलन के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को विशेष रसायन, पेट्रोकेमिकल, रसायन व पेट्रोकेमिकल उद्योग के लिए अधोसंरचना, पर्यावरणीय विषयों, संयंत्र व मशीनरी, पंप और वाल्व तथा कृषि रसायन पर केंद्रित परिचर्चाएं होंगी।
- इन सत्रों में उद्योगों की जरूरतों, उत्पादन प्रक्रियाओं, तकनीकी सुधार और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
तीसरा दिन: नई संभावनाओं और व्यावसायिक सहयोग के अवसरों पर संवाद
24 अक्टूबर को भी प्रदर्शनी जारी रहेगी। तीनों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को क्षेत्र की नई संभावनाओं और व्यावसायिक सहयोग के अवसरों पर संवाद का अवसर मिलेगा।
बता दें कि रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग विनिर्माण, औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला और सहायक उद्योगों के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से उत्पादन गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं भी बनती हैं। इंडिया केम-2026 जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद मध्यप्रदेश में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र से संबंधित निवेश अवसरों को सामने रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
आज मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया केम 2026 के उद्घाटन सत्र में सहभागिता करूंगा। आयोजन में वैश्विक निवेश संवाद, तकनीकी विकास और औद्योगिक विस्तार से जुड़े विषयों पर मंथन होगा।
यह रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग के मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है… https://t.co/3l4xdX31mN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 22, 2026
Transforming ideas into industrial opportunities…
Hon’ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav will participate in ‘India Chem 2026’ in the presence of Hon’ble Union Minister Shri J. P. Nadda ji, showcasing Madhya Pradesh’s vision for industrial growth, investment, and global partnerships.
????️22 October 2026
????NESCO, Mumbai@DrMohanYadav51 @JPNadda #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया प्लान, जानें मिचेल सेंटनर को किस बात का सता रहा डर?
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख चुके न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने माना कि इस युवा बल्लेबाज को रोकना आसान नहीं है. टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ने उनके खिलाफ तैयारी भी कर ली है.
The post वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया प्लान, जानें मिचेल सेंटनर को किस बात का सता रहा डर? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









