मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल व ऐप की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा. इसी एक मंच पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के सभी विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी. कार्यप्रणाली बेहद सरल है ताकि आम नागरिक बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपनी बात कह सके.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने "परिवर्तन यात्रा" की बड़ी रणनीति बनाई है. नौ चरणों में यह यात्राएं पूरे राज्य की विधानसभाओं को कवर करेंगी, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. यात्राओं का समापन कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली से होगा.
वरुण चक्रवर्ती के नाम इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हैं. वहीं पूरे टूर्नामेंट में सबसे आगे USA के तेज गेंदबाज शैडली वैन शैल्कविक चल रहे हैं लेकिन उनकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. Sat, 21 Feb 2026 22:40:28 +0530