Responsive Scrollable Menu

सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फ़िल्में देने वाले टॉप 5 स्टार कौन? इनमें एक 60 तो एक 75 साल का

Box Office 500 Crore Club: बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना बड़ी बात है, लेकिन कुछ सितारों ने यह कारनामा बार-बार किया है। खान सुपरस्टार्स से लेकर साउथ के दिग्गजों तक, इस रेस में कौन सबसे आगे है और पांचवें नंबर पर कौन है? जवाब चौंका देगा!

Continue reading on the app

भारत को पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड:सुवर्णा ने विमेंस डिस्कस थ्रो में सोना जीता, स्वाति ने तीरंदाजी में सिल्वर दिलाया

भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है। उसके 22 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के सहारे 64 मेडल हो गए हैं। सुवर्णा ने 15.66 मीटर डिस्कस फेंका सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया। उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। F54 कैटेगरी क्या है F54 कैटेगरी उन बैठे हुए खिलाड़ियों के लिए है, जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ये खिलाड़ी थ्रोइंग चेयर से मुकाबला करते हैं। खिलाड़ी ताकत पैदा करने के लिए अपने ऊपरी शरीर और बाजुओं की गतिविधि का इस्तेमाल करते हैं। धड़ पर सीमित नियंत्रण का असर उनके थ्रो करने के तरीके पर पड़ता है। तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में पहली बार मेडल आया स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स में तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में भारत का पहला मेडल जीता। मेरठ की स्वाति चौधरी को विमेंस इंडिविजुअल फाइनल में चीन की सेन मेंगकान से 4-6 से हार मिली। इस जीत के साथ स्वाति ने सिल्वर और सेन ने गोल्ड मेडल जीता। सेन दुनिया की 23वें नंबर की तीरंदाज हैं। वे ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में मेरठ की गुरुकुल आर्चरी एकेडमी में ट्रेनिंग करती हैं। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेलने वाली टीमों की होगी भिड़ंत, भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा। इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Video: दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने साथी खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए ललकारा

दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने साथी खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए ललकारा Fri, 23 Oct 2026 16:31:19 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीन होगा रीक्रिएट #shorts #tigershroff #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T11:14:39+00:00

AAJTAK 2 | NEHA BORA पर आने वाला है फैसला, क्या मिलेगी राहत? या बढ़ेंगी मुश्किलें? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T11:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers