Responsive Scrollable Menu

'मुझे उन टीमों की चिंता है जो बाद में अभिषेक का सामना करेंगी', सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान

Suryakumar Yadav On Abhishek Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को खेलने वाली है. इससे एक शाम पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान सूर्या ने टूर्नामेंट में लगातार 3 बार शून्य पर आउट हो चुके अभिषेक शर्मा को लेकर भी बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले सूर्या?

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक कमाल के खिलाड़ी हैं, लेकिन ये टूर्नामेंट अब तक उनके लिए निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें वह खाता तक नहीं खोल सके और तीनों में ही शून्य पर आउट हुए हैं. मगर, इसके बावजूद उन्हें कप्तान का पूरा सपोर्ट है. सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की अधिक चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं."

सूर्या ने टॉस को बताया ओवररेटेड

भारतीय कप्तान सूर्या ने टॉस को ओवररेटेड बताया. उनका कहना है कि इस बॉलिंग यूनिट के साथ आप स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "अब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है. अगर आप पहली इनिंग्स में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे."

विकेट को लेकर क्या बोले कप्तान?

सूर्यकुमार यादव ने विकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं. हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े ट्रिकी थे. लेकिन हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है."

ये भी पढ़ें: कौन था T20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ POTM बनने वाला भारतीय? अकेले किया था ये कारनामा

Continue reading on the app

PPF Account: 25 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड! PPF क्यों है मिडिल क्लास की पहली पसंद

PPF Account: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF उन निवेश योजनाओं में शामिल है, जिन पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. यह एक सरकारी योजना है. इसमें पूंजी की सुरक्षा मिलती है. रिटर्न भी स्थिर रहता है. यही वजह है कि इसे रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए मजबूत आधार माना जाता है.

लॉन्ग टर्म प्लानिंग के लिए बेस्ट है PPF

PPF की सबसे बड़ी खासियत इसका लॉन्ग-टर्म फोकस है. इसमें हर साल नियमित निवेश करने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. अगर कोई निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करता है और यह सिलसिला 25 साल तक चलता है, तो अंत में एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है. अनुमान के मुताबिक, यह रकम एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. इस योजना में टैक्स से जुड़ी राहत भी मिलती है. निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है. मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स-फ्री होती है. यही कारण है कि यह मिडिल क्लास और सैलरीड लोगों के लिए खास विकल्प बन जाती है.

जोखिमों से बचाए PPF

PPF उन लोगों के लिए बेहतर है जो जोखिम से बचना चाहते हैं. शेयर बाजार की उठापटक का असर इसमें नहीं पड़ता. नियमित निवेश, धैर्य और समय के साथ यह योजना भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. कुल मिलाकर, PPF सुरक्षित निवेश और मजबूत रिटायरमेंट प्लान की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प है.

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया नई ई-विटारा, कीमत बस इतनी

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स! शॉट खेलने से बच रहा था बल्लेबाज और चला गया 6

Sam Fanning six video: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच वन डे कप मैच में एक ऐसा हुआ. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बैटर सैम फैनिंग ने एक बॉल छोड़ने की कोशिश की, लेकिन आखिर में उस गेंद छक्के के लिए चली गई. इसका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई देखता ही रह गया कि आखिरी ये हुआ तो हुआ कैसे? फैंस इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखा सिक्स बता रहे हैं. Sat, 21 Feb 2026 22:05:12 +0530

  Videos
See all

AI Summit Protest: Shehzad Poonawalla का Somnath Bharti पर तंज । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:40:00+00:00

Protest Against Congress: राहुल तो देश विरोधी हो गए! सड़कों पर उतरे लोग फूंके पुतले.. | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:37:05+00:00

West Bengal Politics: क्या बंगाल बनेगा पाकिस्तान ? | Mamta Banerjee | Humayun Kabir | Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:30:14+00:00

BJP Protest Against Congress LIVE: चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान | PM Modi | Ai Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers