Responsive Scrollable Menu

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, पता बदलने की फीस खत्म करने से लेकर ‘ऑटो अप्रूवल’ तक, जल्द हो सकते हैं 5 बड़े बदलाव

केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने की फीस खत्म करने, आवेदन निपटाने की डेडलाइन तय करने और कुछ मामलों में ऑटो अप्रूवल का प्रस्ताव है. बिजली और घरेलू गैस बिल को पते के प्रमाण के तौर पर स्वीकार करने की भी तैयारी है. सारथी पोर्टल पर आवेदन आसान बनाने, अलग फॉर्म 2A लाने और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी अनिवार्य करने के सुझाव भी शामिल हैं. फिलहाल ये बदलाव प्रस्तावित हैं.

Continue reading on the app

सिंगापुर के ITB Asia में मध्य प्रदेश की दस्तक, VR से दिखाई विरासत-वन्यजीव की झलक; मुरैना की गजक और रतलामी सेव भी बनी पहचान

भोपाल/सिंगापुर। मध्य प्रदेश अब दक्षिण-पूर्व एशिया के पर्यटन बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सिंगापुर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले ‘ITB Asia 2026’ में मध्य प्रदेश ने अपनी विरासत और वन्यजीव से लेकर आध्यात्म और वेलनेस टूरिज्म तक को दुनिया के सामने रखा है। खास बात यह है कि यहां आने वाले विदेशी मेहमान VR तकनीक से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देख रहे हैं, वहीं मुरैना की गजक और रतलामी सेव के जरिए मध्य प्रदेश के स्थानीय स्वाद से भी उनका परिचय कराया जा रहा है।

मरीना बे सैंड्स के सैंड्स एक्सपो एंड कन्वेंशन सेंटर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पका अंबुले ने मध्य प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान पर्यटन सचिव और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. भी मौजूद रहे। पवेलियन में प्रदेश की विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, आध्यात्म, वेलनेस और सस्टेनेबल टूरिज्म को एक साथ पेश किया गया है।

ट्रैवल एजेंट्स और निवेशकों के साथ B2B बैठकें

लेकिन मध्य प्रदेश की इस भागीदारी का मकसद केवल अपने पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करना नहीं है। 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में टूरिज्म बोर्ड की टीम सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और निवेशकों के साथ B2B बैठकें कर रही है। कोशिश है कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल पैकेज और यात्रा कार्यक्रमों में ज्यादा जगह मिले, जिससे विदेशी पर्यटकों तक प्रदेश की सीधी पहुंच बढ़ाई जा सके।

निवेश के नए अवसर तलाशने की तैयारी

इन बैठकों के जरिए दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाले पर्यटकों की पसंद और वहां के पर्यटन बाजार में बदलते रुझानों को समझने पर भी जोर है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश के लिए आगे की अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग रणनीति तैयार करने और पर्यटन क्षेत्र में निवेश के नए अवसर तलाशने की तैयारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: सुवर्णा राज बनीं चैंपियन, डिस्कर थ्रो में जीता गोल्ड, UN से मिल चुका बड़ा अवॉर्ड

भारतीय एथलीट सुवर्णा राज ने देश की झोली में 15वां गोल्ड मेडल डाला है. पैरा गेम्स के पांचवें दिन भारत का ये पहला गोल्ड है. Thu, 22 Oct 2026 08:15:43 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव #security #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:14:13+00:00

IMD Weather Forecast: अभी अभी आ गया बारिश का RED ALERT! | Heavy Rain Alert | Weather Update Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers