सऊदी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, एक की मौत और 8 घायल, US ने डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का दिया आदेश
Saudi Arabia International Airport: मिडिल ईस्ट में हालात सुधरने की तरफ बढ़ते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल सीधे जंग नहीं हो रही है लेकिन अमेरिका के सहयोगी देश सऊदी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर शाम हुए एक हमला हुआ. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए. घायलों की हालत मामूली से लेकर गंभीर बताई गई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं US डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अपने डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया.
#بيان بشأن استهداف مطار الملك فهد الدولي بالدمام.#الطيران_المدني pic.twitter.com/kJdjG8xGoE
— هيئة الطيران المدني (@ksagaca) October 21, 2026
सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. प्राधिकरण के मुताबिक, हमले में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. GACA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बताया कि यह हमला 21 अक्टूबर 2026 की शाम को हुआ था. प्राधिकरण ने कहा कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां बाद में साझा की जाएंगी.
यूएस ने जारी किया आदेश
US डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सिर्फ सऊदी अरब में नॉन-इमरजेंसी US सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए जाने का ऑर्डर जारी किया है. US स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन टॉमी पिगॉट ने x पर लिखा कि ईरान के सपोर्ट वाले हूती सऊदी अरब के खिलाफ दुश्मनी में तेजी से शामिल हो रहे हैं, जिसमें सिविलियन एयरपोर्ट और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले शामिल हैं, जिससे आम लोग मारे गए हैं और ट्रैवल में बहुत दिक्कतें आई हैं. डिपार्टमेंट के लोगों और उनके परिवारों की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है, और हम उनकी सुरक्षा और सपोर्ट के लिए सभी जरूरी कदम उठाते रहेंगे.
Brinjal Buying Tips: बैंगन खरीदने का सही तरीका क्या है? बलिया के कृषि विशेषज्ञ से जानिए जरूरी टिप्स
बाजार में चमकदार बैंगन देखकर क्या आप भी उसे तुरंत खरीद लेते हैं? ऐसा करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहतर है. बलिया के कृषि विशेषज्ञ प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, बैंगन खरीदते समय उसके छिलके, डंठल, वजन और पूरी स्थिति की जांच करनी चाहिए. जानिए ताजा बैंगन चुनने का सही तरीका.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







