Responsive Scrollable Menu

एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लगा बड़ा झटका, FIR दर्ज करने का आदेश

प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया. अदालत ने झूंसी थाना पुलिस को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं. एडीजे पोक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.  

सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई

कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना का ​आदेश दिया. कोर्ट के आदेश के बाद अब झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत अर्जी  दाखिल की गई थी. एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी. 

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का अदालत में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज हुआ था. कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को भी संज्ञान में ले लिया था. बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट संज्ञान में लेने के बाद कोर्ट ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था. अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट व शाकुंभरी पीठाधीश्वर हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण होता है. दावा किया गया है इसकी सीडी भी उन्होंने अदालत को सौंपी है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिला है, वह प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे. लोगों के सामने सच्चाई को बाहर लगाएंगे. 

Continue reading on the app

बारिश में धुलेगा अगर सुपर-8 का कोई भी मैच, तो क्या होगा? जान लीजिए क्या कहता है ICC का नियम

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू होने वाले हैं, जिसमें पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को खेला जाएगा. वहीं, भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाला है. मगर, अब सवाल उठता है कि यदि सुपर-8 का कोई मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो क्या होगा? किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को नुकसान झेलना पड़ेगा?

बारिश में मैच धुलने पर क्या है ICC का नियम?

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. खासतौर पर श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों में बारिश खलल डाल सकती है. लीग स्टेज पर भी एक मैच बारिश में धुल गया था. अब ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सुपर-8 का कोई मैच वॉशआउट होता है, तो क्या होगा?

ICC के नियमों के मुताबिक, लीग स्टेज की ही तरह सुपर-8 में भी अगर कोई मैच वॉशआउट होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना होगा. आपको बता दें, सुपर-8 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी और अपने ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

सुपर-8 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. वहीं, दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को खेलेगी. वहीं, सुपर-8 में भारत को अपना आखिरी और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को कोलकाता के ईडेन-गार्डन्स में खेलना होगा.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय टीम सुपर-8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. 22 मार्च को अहमदाबाद में मौसम बिलकुल साफ रहने वाला है. ऐसे में फैंस को IND VS SA के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलना तय है. दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज पर अपने सभी 4-4 मुकाबले जीते हैं और अब देखने वाली बात होगी की किस टीम को टूर्नामेंट की पहली हार मिलती है और कौन विजयरथ को आगे बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बुमराह या रबाडा, अहमदाबाद में कौन मचाएगा धमाल? आंकड़ों से जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक

Continue reading on the app

  Sports

क्या तीन डक के बाद युवराज सिंह से मिले अभिषेक? वीडियो देख फैंस बोले - शेर है वो अब मचाएगा तूफान

Abhishek Sharma meets yuvraj singh viral video: अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन डक के बाद वह अपने मेंटोर युवराज सिंह ने मिलने पहुंचे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में तूफानी पारी की उम्मीद कर रहे हैं. Sun, 22 Feb 2026 17:48:55 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Pakistan का Afghanistan में हवाई हमला, मदरसा और आतंकी ठिकाने बने निशाना | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T12:39:43+00:00

Bride Viral Video: दूल्हे के साथ मंडप से सीधे एग्जाम देने पहुंची दुल्हन | Bride-Groom | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T12:39:28+00:00

क्या राहुल गांधी विरोध करते लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं? | #congress #rahulgandhi #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T12:45:11+00:00

राहुल गांधी के बचाव में 'चश्मा 'आया | #congress #rahulgandhi #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T12:32:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers