'बस एक बदलाव हो सकता है...', प्रशांत किशोर ने बिहार CM को लेकर बताई पहली मांग
Prashant Kishor: राजनीति में डेब्यू करने वाले प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव जीतने के बाद से लगातार प्रशांत किशोर चर्चा में हैं. अब लोग प्रशांत किशोर के विधान सभा भाषण का इंतजार कर रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रशांत किशोर ने रणनीति पर बात की.
ANI से बात करते हुए जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार कहां बन रही है? NDA में BJP के पास बहुमत है. अगले चार साल तक यही स्थिति रहेगी. बस एक ही बदलाव हो सकता है. वह है सरकार के नेतृत्व में बदलाव, और हम उसी बदलाव के लिए लड़ रहे हैं. बिहार का मुख्यमंत्री किसी काबिल और पढ़े-लिखे व्यक्ति को बनाया जाए ताकि हम शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर काम कर सकें.
#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj Chief Prashant Kishor says, "Where is the government being formed? The BJP is the NDA's majority. It will remain so for the next four years. Only one change is possible. That is a change in the leadership of that government, and we are fighting… pic.twitter.com/hxpSLovXGD
— ANI (@ANI) August 5, 2026
विपक्ष पर क्या बोले PK?
प्रशांत किशोर ने कहा कि एक चुनाव हो चुका है, जिसमें जनता ने साफ तौर पर कहा कि हमें सम्राट चौधरी का नेतृत्व मंज़ूर नहीं है. वे (तेजस्वी यादव) विपक्ष के नेता हैं, विपक्ष में हैं. विपक्ष के लोगों ने ही उनकी भूमिका तय की है। वे कमजोर होंगे या मजबूत? यह इस बात पर निर्भर करता है कि अगले चार सालों में वे विपक्ष के तौर पर कितनी सक्रियता से काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनावः भाजपा नेता बोले, जनादेश का सम्मान, सम्राट चौधरी पर ज्ञान ना दें प्रशांत किशोर
अपनी जीत पर बोले प्रशांत
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की जीत को बिहार की जनता का BJP और NDA लीडरशिप के लिए एक संदेश माना जा रहा है. बिहार का मुख्यमंत्री किसी बेहतर व्यक्ति को बनाएं और सत्ता में आने पर किए गए वादों पर ध्यान दें. बिहार को शिक्षा, रोजगार और पलायन पर ध्यान देना चाहिए. बांकीपुर पहले जैसा ही है.
नवंबर के चुनाव की तुलना में, जब लोगों ने 51,000 वोटों के अंतर से BJP को वोट दिया था, तब से बांकीपुर की सड़कें खराब नहीं हुई हैं और न ही कोई ऐसी गड़बड़ी हुई है. इसके बावजूद, अगर लोगों ने यहां उन्हें हराया है, तो क्या बदला है? बदलाव यह है कि BJP ने बिहार में एक नया नेतृत्व पेश किया है, ऐसा नेतृत्व जो बिहार की जनता को मंजूर नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार की जनता उस व्यक्ति के व्यवहार, चरित्र और व्यक्तित्व से सहज नहीं है.
19,324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है. पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जीत दर्ज कर अपनी पार्टी की ताकत का बड़ा संदेश दिया. प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले. इस तरह उन्होंने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. यह जीत बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए एक अहम पड़ाव मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव नतीजों को लेकर अनंत सिंह के बयान पर पीके का पलटवार, जानें क्या कहा
Petrol Diesel Price Today 05 August 2026: कच्चे तेल में फिर आई बड़ी गिरावट… क्या अब सस्ते में भरवाएंगे टंकी? जानें आज कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price Today 05 August 2026: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की खबरों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर गिरावट आई है। लेकिन इसका असर पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों पर कितना पड़ा। यह जानने के लिए आज के ताजा ईंधन रेट यहां देखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24


















