Masala Toast Sandwich: घर पर बनाएं चटपटा मसाला टोस्ट सैंडविच, टेस्टी स्नैक सब करेंगे पसंद
Masala Toast Sandwich: सुबह की भागदौड़ में जब कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो मसाला टोस्ट सैंडविच से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो। बाहर मिलने वाले स्ट्रीट स्टाइल सैंडविच का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अब वही जायका आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है।
मसाला टोस्ट सैंडविच न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जोड़कर इसे हेल्दी भी बना सकते हैं। कम समय में तैयार होने वाला यह स्नैक नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ भी परोसा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।
मसाला टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- 6 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन)
- 2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
- 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटा प्याज
- 1/4 कप उबले मटर
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- हरी चटनी और टोमैटो सॉस
मसाला टोस्ट सैंडविच बनाने का तरीका
स्वादिष्ट मसाला सैंडविच स्नैक के तौर पर भी पसंद किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें। अब कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद शिमला मिर्च और मटर डालकर 2-3 मिनट चलाएं।
अब मैश किए हुए आलू डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। मसाले को अच्छी तरह मिक्स कर 3-4 मिनट तक पकाएं। तैयार मसाले को ठंडा होने दें।
Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर मुंह में घोलेगा अनूठी मिठास, खास मौकों पर इस तरह करें तैयार
Overeating Habit: ओवरईटिंग की आदत बना सकती है कमज़ोर! 5 नुकसान जानकर चौंक जाएंगे
ब्रेड स्लाइस पर पहले हरी चटनी और फिर आलू मसाला समान रूप से फैलाएं। ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं। टोस्टर या तवे पर मक्खन लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें। चाहें तो सैंडविच मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जब सैंडविच सुनहरा हो जाए, तो उसे तिकोने टुकड़ों में काटें। ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाकर हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें। चाहें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर स्वाद और बढ़ाया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
Kidney Health: किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं 5 खराब आदतें, भूलकर भी न करें ऐसा
Kidney Health: शरीर को हेल्दी रखने में किडनी की भूमिका बेहद अहम होती है। यह खून को फिल्टर कर शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालती है और पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती है। लेकिन हमारी रोजमर्रा की कुछ लापरवाह आदतें चुपचाप किडनी को नुकसान पहुंचाती रहती हैं, जिसका असर लंबे समय बाद गंभीर रूप में सामने आता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि किडनी से जुड़ी बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं और शुरुआती चरण में इनके लक्षण भी साफ दिखाई नहीं देते। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और उन आदतों से बचें जो किडनी की सेहत को कमजोर कर सकती हैं।
5 खराब आदतें पहुंचाती हैं नुकसान
पर्याप्त पानी न पीना
कम पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और पथरी या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।
जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन
अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो किडनी के लिए हानिकारक है। हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेलियर का बड़ा कारण माना जाता है। प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड में छिपा नमक भी नुकसान पहुंचा सकता है।
दर्द निवारक दवाओं का अधिक उपयोग
बार-बार बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर लेना किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ दवाएं किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं, खासकर जब उनका लंबे समय तक सेवन किया जाए।
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!
Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर
अनियमित ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों में किडनी रोग का खतरा अधिक होता है। अगर ब्लड शुगर कंट्रोल में न रहे, तो किडनी की छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इसलिए शुगर लेवल को नियमित रूप से मॉनिटर करना जरूरी है।
पेशाब रोककर रखना
लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत से मूत्राशय और किडनी पर दबाव पड़ता है। इससे संक्रमण और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए सही नहीं है।
कैसे रखें किडनी को स्वस्थ?
- रोजाना 7-8 गिलास पानी पिएं
- संतुलित और कम नमक वाला आहार लें
- नियमित व्यायाम करें
- ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच कराते रहें
- किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















