Responsive Scrollable Menu

Love Rashifal (22 Oct 2026): आज दिल की धड़कनों पर राज करेगा कोई खास? इन 6 राशियों की लव लाइफ में आने वाला है बड़ा भूचाल!

Aaj Ka Love Rashifal (22 October 2026): क्या आपके दिल की धड़कनें भी आज किसी खास के लिए तेज हो रही हैं या रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं? सितारों की चाल हर दिन हमारे प्रेम जीवन और भावनाओं पर गहरा असर डालती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के जीवन में नए रोमांस, रिश्तों में प्रगाढ़ता और विवाह जैसे बड़े फैसले लेकर आ रहा है, तो कुछ जातकों को संभलकर चलने की सलाह दे रहा है. भगवान गणेश जी आज के लिए सभी राशिवालों के लिए कुछ न कुछ लव राशिफल लेकर आए हैं. जानिए क्या कहते हैं आज के लव सितारे...

Continue reading on the app

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और नियामताबाद ब्लॉक के सभी माध्यमिक विद्यालयों में वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘एयर शो’ के मद्देनजर 22 और 24 अक्टूबर को प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं होंगी, बल्कि ऑनलाइन पढ़ाई होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह आदेश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र परिषद (आईसीएसई) से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि दोनों दिन विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी।

भारतीय वायुसेना द्वारा वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से एयर शो आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में 15 से 20 लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

इसे देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों के मुताबिक, 25 अक्टूबर को कार्यक्रम के समापन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: सुवर्णा राज बनीं चैंपियन, डिस्कर थ्रो में जीता गोल्ड, UN से मिल चुका बड़ा अवॉर्ड

भारतीय एथलीट सुवर्णा राज ने देश की झोली में 15वां गोल्ड मेडल डाला है. पैरा गेम्स के पांचवें दिन भारत का ये पहला गोल्ड है. Thu, 22 Oct 2026 08:15:43 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | CJP News | Tiger Shroff Firing Case | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T02:31:00+00:00

Breaking News: ग्रीस में सरकार विरोधी प्रदर्शन से जुड़ी खबर | Greece | France Protest | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T02:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers