Responsive Scrollable Menu

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस) की रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। पिछले हफ्ते, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर ‘इंडिया’ के नेताओं को चाय पर भी आमंत्रित किया था।

बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ाई को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाने का संकल्प लिया था।

Continue reading on the app

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली है और सभी पहलुओं की पड़ताल के लिए विशेषज्ञों की एक टीम राज्य पहुंच गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बीच, कांग्रेस ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर नशीले पदार्थ की समस्या से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया।

विपक्ष की बढ़ती आलोचना के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि हत्या के मामले के सिलसिले में बुधवार को एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और एक ड्रग निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने औषधि नियंत्रक, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो मंगलवार रात मानसा पहुंची और पुलिस से मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने का औपचारिक अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने झोटा के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। प्रक्रिया के अनुसार, सीबीआई अपनी जांच शुरू करने से पहले राज्य पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को फिर से दर्ज करती है। सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट उसकी जांच के निष्कर्षों पर आधारित होती है, जो आरोपों को सही ठहरा भी सकती है और नहीं भी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई टीम झोटा के घर पहुंची और उनके परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा, जबकि मजिस्ट्रेट की ओर से चंडीगढ़ में पंचनामा भरा जाएगा। सीबीआई ने पंजाब सरकार के गृह विभाग की ओर से 20 अक्टूबर को सहमति दिए जाने के बाद मामले की जांच अपने हाथ में ली है।

झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक हफ्ते से भी ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी, अभी तक उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। उनके परिवार वालों और समर्थकों ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वे मानसा में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

झोटा का शव पिछले आठ दिनों से मानसा सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। झोटा दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। उनकी 13 अक्टूबर को मानसा के एक बाजार में स्थित दवा की दुकान के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

झोटा की हत्या के मामले में दुकान मालिक अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया। कुमार पर आरोप है कि जब झोटा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने को लेकर उससे सवाल किया, तो उसने झोटा पर गोली चला दी। इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को यहां झोटा के पिता भीम सिंह से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। पूर्व सैनिक भीम सिंह से मुलाकात के बाद मानसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाजवा ने कहा कि विपक्षी पार्टी सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करेगी।

पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने भी मान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने दावा किया कि आप सरकार कई मोर्चों पर विफल रही है, जिनमें शासन, नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई और कानून-व्यवस्था शामिल हैं। कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों और शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 तथा 27 के तहत हत्या, खतरनाक हथियारों से स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, साझा इरादे से आपराधिक साजिश रचने और अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

मान ने मंगलवार को घोषणा की थी कि इस घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाएगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और परिजन के साथ मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए हम इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ हमारी जंग पूरी ताकत से जारी है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें जो भी कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, हम उनसे पीछे नहीं हटेंगे।’’

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: अजेय बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के लिए करो या मरो का मैच

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत से धमाकेदार शुरुआत की है. ऐसे में अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश होगी की वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए. भारत के लिए पहले वनडे में प्रतिका रावल ने बेहतरीन शतक लगाया था. ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी धूम मचाएंगे. Sat, 24 Oct 2026 14:10:39 +0530

  Videos
See all

Delhi metro Poster Controversy: दिल्ली मेट्रो के विवादित पोस्टर पर FIR दर्ज | Delhi Police | FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T08:34:28+00:00

Uttarakhand Election 2027: अपनी ही सीट से चुनाव लड़ेंगे मंत्री, MLA का टिकट काटेगी BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T08:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers