Responsive Scrollable Menu

25 फरवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के वाइब्रेंट विलेज का करेंगे निरीक्षण

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना है. प्रस्तावित कार्यक्रम में उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज के चयनित गांवों पर रहेगा. जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं. सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं.

The post 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के वाइब्रेंट विलेज का करेंगे निरीक्षण appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Fake Paneer Test: नकली पनीर तो घर नहीं ला रहे आप? इन तरीकों से करें शुद्धता की पहचान

Fake Paneer Test: आजकल मिलावटखोरी का बाजार इतना बढ़ गया है कि खाने-पीने की चीजों में भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है। खासकर पनीर जैसी रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में मिलावट की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या जो पनीर आप घर ला रहे हैं, वह सच में शुद्ध है?

नकली या सिंथेटिक पनीर न सिर्फ स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। यह केमिकल्स और स्टार्च से तैयार किया जाता है, जो लंबे समय में पाचन और लिवर से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि खरीदते समय और घर पर इस्तेमाल से पहले पनीर की शुद्धता की जांच जरूर करें।

पनीर की शुद्धता टेस्ट करने के तरीके 

हाथ से मसलकर देखें
असली पनीर को हाथ से मसलने पर वह हल्का टूटता है और उसकी बनावट मुलायम रहती है। वहीं नकली पनीर ज्यादा रबर जैसा और सख्त महसूस होता है।

पानी में उबालकर जांचें
पनीर के छोटे टुकड़े को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। फिर उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। अगर रंग नीला पड़ जाए, तो समझ लें उसमें स्टार्च की मिलावट है।

स्वाद से पहचानें
असली पनीर का स्वाद हल्का और दूधिया होता है। नकली पनीर का स्वाद अजीब या कड़वा लग सकता है।

Dalchini Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, इम्यूनिटी भी करेगी बूस्ट, 5 फायदे जानें

Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर

गर्म करने पर बदलाव देखें
असली पनीर गर्म करने पर मुलायम रहता है, जबकि नकली पनीर सख्त या चबाने में रबर जैसा हो सकता है।

गंध पर ध्यान दें
अगर पनीर से किसी तरह की केमिकल जैसी या अप्राकृतिक गंध आ रही हो, तो उसे खरीदने से बचें।

घर पर बनाएं पनीर

अगर संभव हो तो घर पर दूध से पनीर बनाना सबसे सुरक्षित विकल्प है। ताजा दूध को उबालकर उसमें नींबू रस या सिरका डालें। दूध फटने पर उसे मलमल के कपड़े से छानकर बांध दें। कुछ घंटों में आपका शुद्ध और ताजा पनीर तैयार हो जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से टीम इंडिया की भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच

India vs South Africa: सुपर 8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इसके ​लिए दोनों टीमें तैयार हैं। आइए जान लेते हैं इस मैच को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं। Sat, 21 Feb 2026 23:35:19 +0530

  Videos
See all

Breaking: Agra में Ambulance से 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, Police ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:06:14+00:00

अहंकार में शंकराचार्य का अपमान-Akhilesh Yadav #shorts #avimukteshwaranand #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:04:19+00:00

Maithili Thakur Speech: लालू यादव पर क्या बोल गईं मैथिली ठाकुर ? #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:11:48+00:00

Top Headlines Of The Today: Donald Trump | Global Tariff | PM Modi | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:03:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers